अब केवल भारत में नहीं, बल्कि विदेश में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

NPCI यानि National Payments Corporation of India में NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स विभाग ने विश्व स्तर पर पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनी Worldline के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य यही है कि अब UPI पेमेंट सर्विस भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मिल सके। Worldline की सहायता से अब यूरोप में भी लोग UPI और RuPay की सर्विसों का इस्तेमाल कर पाएंगे।

NPCI International payments, जो कि NPCI की ही एक इकाई है। इसके साथ अब बिज़नेस में भी बढ़ोतरी मिलेगी और जो भी भारतीय व्यापारी या मुसाफिर यूरोप जाते हैं, आसानी से RuPay और UPI का इस्तेमाल कर पाएंगे।

NPCI and Worldline join hands to extend UPI and RuPay services in Europe

पूरे यूरोप में चलेगा UPI

NPCI इंटरनेशनल ने Worldline के साथ मिलकर बयान दिया है कि, “UPI का इस्तेमाल करने वाला कोई भी उपयोगकर्ता अब Worldline QR के द्वारा भी UPI के ज़रिये पैसे भेज सकता है या किसी से मंगवा सकता है। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि धीरे-धीरे भारत सभी के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार बनता जा रहा है।

NPCI का कहना है कि UPI द्वारा अभी 38.74 बिलियन ट्रांसैक्शन हुए हैं और ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अंदेशा है कि आने वाले 5 सालों में ये कई गुना बढ़ने वाले हैं और इस समय भी UPI दुनिया में काफी बेहतर और ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली पेमेंट सिस्टम है। RuPay कार्डों का इस्तेमाल भी अब काफी बढ़ रहा है। इसके द्वारा भी हाल ही में 1.3 बिलियन ट्रांसैक्शन किये गए हैं। इन डिजिटल पेमेंट सर्विसों के साथ भारत की अर्थव्यवस्था का और भी विकास संभव है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageXioami Mi Pay पेमेंट सर्विस हुई इंडिया में लांच; कैशलेस सिस्टम के लिए एक और विकल्प

स्मार्टफोन मार्किट के साथ-साथ आज Xiaomi ने इंडिया में अपनी ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन Mi Pay को भी लांच कर दिया है। चीन में 2016 में लांच को चुकी यह पेमेंट सर्विस थोडा देर से ही सही लेकिन अब इंडियन मार्किट मेंसभी के लिए पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। NFC आधारित मोबाइल …

ImageXiaomi ने लांच की Mi Express Kiosk सर्विस: अब वेंडिंग मशीन से भी खरीद सकेंगे मोबाइल फोन

Redmi 7 और Redmi Y3 के लांच के समय ही कंपनी ने कहा था की वो Mi Homes के थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन Mi Studios को ओपन करेगा ताकि यूजर Xiaomi प्रोडक्ट को आसानी से खरीद सके। हमेशा से अपने इनोवेटिव तरीको के साथ Xiaomi चर्चा में बनी रहती है और आज कंपनी ने Mi Express …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे? इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products