New Year 2026 से पहले WhatsApp ने दिया बड़ा अपडेट, देखें नए फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नए साल से ठीक पहले WhatsApp ने 2026 के लिए अपने खास New Year features रोलआउट कर दिए हैं। यह वही वक्त होता है, जब WhatsApp पर साल का सबसे ज़्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है। लोग देर रात तक मैसेज भेजते हैं, वीडियो कॉल्स करते हैं और ग्रुप चैट्स में नए साल के बनाते हैं। इसी हैवी यूसेज को देखते हुए WhatsApp हर साल कुछ न कुछ फेस्टिव अपडेट लेकर आता है।

कंपनी के मुताबिक, WhatsApp पर आम दिनों में ही 100 बिलियन से ज़्यादा मैसेज और करीब 2 बिलियन कॉल्स होती हैं। लेकिन New Year के 24 घंटे में यह संख्या कई बार अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ देती है। अलग-अलग टाइम ज़ोन में रहने वाले लोग इसी प्लेटफॉर्म के ज़रिये New Year wishes और celebrations शेयर करते हैं।

WhatsApp New Year 2026 के नए फीचर्स

WhatsApp ने New Year 2026 को खास बनाने के लिए कई limited-time features जोड़े हैं। सबसे पहले बात करें नए 2026 sticker pack की। यह स्टिकर्स खास New Year greetings के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे चैट ज़्यादा अच्छी और त्योहारों जैसी नज़र आती है।

Video calling experience को भी इस बार अपग्रेड करने की कोशिश करते हुए, कॉल्स के दौरान fireworks, confetti और star animation जैसे विज़ुअल इफ़ेक्ट लगाए जा सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को सिर्फ इफ़ेक्ट आइकॉन पर टैप करना होगा। New Year video call effects से वर्चुअल सेलिब्रेशन का मज़ा दोगुना हो जाता है।

Reactions को भी नया ट्विस्ट मिला है। Confetti emoji से रियेक्ट करने पर एनिमेटेड कन्फेटी रिएक्शन दिखाई देंगे। यह छोटा सा बदलाव चैट्स में सेलिब्रेशन जैसा माहौल बनाने में मदद करता है।

Status पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए भी बड़ा अपडेट आया है। WhatsApp ने पहली बार animated stickers को Status अपडेट्स में जोड़ा है। इसमें एक खास 2026 themed layout भी दिया गया है, जो animated sticker के साथ आता है। WhatsApp animated status stickers 2026 इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं।

नए साल की तैयारी के लिए WhatsApp group टूल

WhatsApp ने New Year plans बनाने को आसान करने के लिए अपने ग्रुप चैट टूल्स को भी हाईलाइट किया है। अब group में event create करके उसे pin किया जा सकता है। इससे सभी सदस्यों को डिटेल साफ दिखती रहती हैं और RSVP भी आसानी से इकट्ठे हो जाते हैं।

Polls का इस्तेमाल खाने-पीने या पार्टी एक्टिविटी तय करने में किया जा सकता है। Live location sharing से जगह पर समय से पहुंचना आसान होता है। Voice messages और video notes उन दोस्तों के लिए अच्छे हैं, जो इस सेलिब्रेशन में शामिल होए से चूक जाते हैं।

WhatsApp New Year features की उपलब्धता

WhatsApp New Year 2026 sticker pack, video call effects, animated reactions और animated Status stickers अभी से सभी के लिए उपलब्ध हैं। ये फीचर पूरे नए साल के जश्न के दौरान इस्तेमाल किए जा सकेंगे। अगर आप WhatsApp New Year update 2026, WhatsApp festive features, या WhatsApp group planning tools सर्च कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके सेलिब्रेशन को और खास बना देगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageJio के नए Happy New Year 2026 Plans: OTT के साथ मिलेगा AI का बड़ा फायदा

Reliance Jio ने नए साल से ठीक पहले अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2026 recharge plans लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी सिर्फ डाटा या OTT तक सीमित नहीं रही, बल्कि AI को भी सीधे प्लान का हिस्सा बना दिया है। यही वजह है कि ये नए Jio prepaid plans बाकी …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.