WhatsApp लाया नया custom chat list फ़ीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हालांकि पहले ही WhatsApp ने chat list को कस्टमाइज़ करने के लिए कुछ फ़िल्टर जोड़े हुए हैं और ये आपको अपने चाट लिस्ट में सबसे ऊपर नज़र आएंगे, जिनमें all, unread और group केटेगरी हैं। लेकिन अब WhatsApp आपको आपकी चैट लिस्ट को और बेहतर तरीके से कस्टमाइज़ करने के लिए इसमें अन्य केटेगरी जोड़ने का विकल्प भी दे रहा है। नए WhatsApp custom chat list फीचर के साथ आप इस ऐप को और बेहतर व आसान तरीके से मैनेज कर पाएंगे।

इस फ़ीचर को कंपनी ने Lists नाम दिया है, जिसके साथ WhatsApp यूज़र्स अपनी मर्जी से कैटेगरी के नाम रख सकते हैं, जैसे फैमिली, स्कूल/कॉलेज के दोस्त, ऑफिस में काम करने वाले लोग, इत्यादि। इसके लिए आपको बस पहले से ही मौजूद केटेगरी के साथ में दड़िये ‘+’ साइन पर टैप करना है और आप कोई भी नाम रखकर नयी केटेगरी बना सकते हैं और उसमें लोगों को जोड़ सकते हैं। आप इन नयी केटेगरी में अपने अनुसार कितने भी लोगों या ग्रुप को शामिल सकते हैं। इसके बाद आप जैसे ही किसी फ़िल्टर या केटेगरी पर क्लिक करेंगे, उसमें जिन भी लोगों को आपने शामिल किया है, उनकी चाट आपको वहाँ दिखाई देगी। आइये इस फ़ीचर को विस्तार से आपको बताते हैं।

WhatsApp custom chat list फीचर का इस्तेमाल कैसे करें ?

  • सबसे पहले Play Store में जाकर WhatsApp को अपडेट कर लें (आगा अपडेटेड नहीं है तो)
  • इसके बाद अपने फ़ोन में WhatsApp खोलें।
  • मुख्य चैट लिस्ट के पेज पर ही आपको सबसे ऊपर All, Unread, Group फ़िल्टर या केटेगरी दिखाई देंगे, अगर नहीं दिख रहे, तो नीचे की तरफ एक बार स्लाइड करें।
  • इन फिल्टरों के साथ में एक + साइन दिखेगा, उस पर क्लिक करके नया फ़िल्टर या केटेगरी बनाने की तरफ आगे बढ़ें।
  • अब इस नए फ़िल्टर का नाम दें (उदाहरण Family, Work, इत्यादि)।
  • अब इस नाम के नीचे मौजूद + आइकॉन पर क्लिक करने कॉन्टैक्ट लिस्ट में से जिन्हें आप इस केटेगरी में जोड़ना चाहते हैं, उन्हें जोड़ें।
  • इसके बाद नीचे Create List पर क्लिक करें।
  • अब आपकी ये नयी Custom List तैयार है और आप मुख्य स्क्रीन में सबसे ऊपर इस लिस्ट पर क्लिक करेंगे, तो आपको इस लिस्ट में शामिल लोगों के मैसेज नज़र आएंगे।

WhatsApp custom chat list फीचर नए अपडेट के साथ धीरे-धीरे सभी iOS और Android यूज़र्स तक पहुंचेगा और इसमें कुछ हफ्ते लग सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

Imageकैसे अपने लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करें – ये हैं आसान तरीके

एक बड़ी स्क्रीन पर वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो या ऑफिस में प्रेज़न्टेशन, लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करने की ज़रुरत पड़ ही जाती है। लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करना आसान है, लेकिन जिन्हें इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, उनके लिए हम यहां 4 आसान प्रक्रियाएं बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी …

ImagePink WhatsApp पर मत करना क्लिक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर मैसेजिंग ऐप की बात हो, तो इस पूरी दुनिया में WhatsApp सबसे ज़्यादा लोकप्रिय ऐप है। और शायद लोकप्रिय या प्रचलित होने के कारण ही ये स्कैमर या ठगी करने वालों की भी पहली पसंद बन गयी है। क्योंकि करोड़ों की तादाद में लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, इसीलिए ऑनलाइन फ्रॉड करने के …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.

Related Products