क्या है Blue Aadhaar कार्ड, कैसे करें अप्लाई ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में आधार कार्ड की महत्ता बताने की ज़रुरत नहीं है। भारत के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड न केवल एक पहचान पत्र है, बल्कि ये पूर्ण रूप से आपकी पहचान है, जिसके द्वारा आपका कोई काम जैसे बैंकों में अकाउंट खुलवाना, कोई नयी संपत्ति या गाड़ी खरीदना, दफ्तर में प्रूफ, बच्चों का स्कूल में दाखिला, इत्यादि नहीं हो सकते। यहां तक कि अस्पताल में एडमिट होते समय भी आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी सरकारी सेवा का लाभ उठाने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। इस 12 अंकों के आधार नंबर से आपकी पूरी जानकारी जैसे नाम, घर का पता, आपके फिंगरप्रिंट तक जुड़े होते हैं।

ये पढ़ें: आसानी से बदलें आधार कार्ड का फोटो, बस फॉलो करें ये स्टेप्स  

UIDAI द्वारा इशू किये जाने वाले इस आधार कार्ड का रंग सफ़ेद होता है, लेकिन 2018 में UIDAI ने नीले रंग के आधार कार्ड को पेश किया, जो कि बाल आधार हैं। जी हाँ ! Baal Aadhaar यानि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड भी हर जगह अनिवार्य है और इसका रंग नीला होता है और इसे ही Blue Aadhaar कार्ड कहा जाता है।

ये पढ़ें: खो गया आधार कार्ड ? इन आसान स्टेप्स के साथ डुप्लीकेट आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन करें अप्लाई

Blue Aadhaar card क्या है ?

Blue Aadhaar card भी हमारे और आपके वयस्कों के आधार कार्ड की तरह ही होता है। इस कार्ड में भी 12 अंकों का ही आधार नंबर होता है, जिससे आपके 5 वर्ष तक के बालक की सभी जानकारी जोड़ी जाती है, जैसे नाम, पता, माता-पिता का नाम, इत्यादि। ये ब्लू आधार कार्ड 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए बनवाना अनिवार्य है और ये अस्तालों से स्कूल के दाखिले तक, सभी जगह माँगा जाता है।

हालांकि इसमें वयस्कों की तरह बच्चों के बायोमेट्रिक नहीं लिए जाते। उनका ये विशिष्ट पहचान पत्र (UID) माता-पिता के आधार कार्ड से जुड़ा होता है। हालांकि 5 वर्ष के बाद बच्चे को साथ ले जाकर आधार केंद्र में बायोमेट्रिक अपडेट करवाने पड़ते हैं और बच्चे के 15 वर्ष के होने पर ये प्रक्रिया फिर से दोहरानी पड़ती है।

बाल आधार बनवाने के लिए आप बच्चे के पैदा होते ही आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल से मिली बच्चे की डिस्चार्ज समरी प्रमाण पत्र के तौर पर दे सकते हैं।

ये पढ़ें: समग्र आईडी 2024: ऑनलाइन कैसे बनाएं व डाउनलोड करें, जानें आसान स्टेप्स के साथ

बच्चों के लिए Blue Aadhaar कार्ड क्यों ज़रूरी है ?

अब आप सोच रहे होंगे कि Blue Aadhaar card क्यों ज़रूरी है, तो हम आपको बता दें कि समय समय पर आपके बच्चे को इसकी आवश्यकता पड़ती रहेगी। सभी सरकारी योजनाओं, स्कूल से मिलने वाली स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए, किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, हर जगह आपको आधार कार्ड की ज़रुरत होगी। यहां तक कि 3 साल के बच्चे को स्कूल में दाखिले के लिए भी आधार कार्ड प्रमाण पत्र के रूप में दिखाना पड़ता है।

बच्चों का ब्लू आधार कार्ड कैसे बनवाएं ?

  • सबसे पहले UIDAI वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म में बच्चे के नाम के साथ, माता-पिता के नाम, नंबर, आधार नंबर, इत्यादि जानकारियाँ भरें।
  • अब ब्लू आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए अपना एक स्लॉट चुनें और नज़दीकी आधार केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • अब बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, अपने आधार कार्ड, घर के पते का प्रमाण पत्र, के साथ आधार केंद्र जाएँ।
  • अब आधार केंद्र में अपनी आधार कार्ड की जानकारी दें।
  • इसके बाद सभी प्रमाण पत्र जमा दें।
  • इसके बाद बच्चे की एक फोटो ली जायेगी और बाल आधार (Blue Aadhaar card) बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • आपको केंद्र से एक स्लिप मिलेगी और 60 दिनों के अंदर बच्चे का बाल आधार आपके घर पहुँच जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

Imageबाल आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करना अनिवार्य, जानिए कैसे और कहाँ करें अपडेट

यूआईडीएआई (UIDAI) की कुछ ही समय पहले आयी गाइडलाइंस के अनुसार, 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार डेटा में बायोमेट्रिक जानकारी को अपडेट करना अब ज़रूरी है और इसमें इससे जुड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आपके 5-15 साल की उम्र के बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक विवरण को अपडेट …

Imageसरकार ने 10 साल से पुराने आधार कार्ड को 14 दिसंबर तक अपडेट करने के दिए निर्देश; ऑनलाइन इस तरह से करें आधार अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट में लगने वाली 50 रुपए की फीस को 14 दिसंबर तक के लिए माफ़ कर दिया है। ये अवधि उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है, जिन्होंने अपने आधार कार्ड पिछले 10 सालों से अपडेट नहीं किये हैं। अगर आप भारत के निवासी हैं और …

ImageBlue Aadhaar को लेकर नया नियम! बच्चे का आधार नहीं अपडेट किया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Blue Aadhaar Card यानी Baal Aadhaar अब सिर्फ नवजात बच्चों के लिए एक वैकल्पिक डॉक्यूमेंट नहीं रहा। 2026 में Digital Personal Data Protection (DPDP) Act पूरी तरह लागू होने के बाद, यह नीले रंग का आधार कार्ड बच्चों की पहचान और उम्र सत्यापन का सबसे सुरक्षित तरीका बन गया है। खासतौर पर स्कूल एडमिशन, ट्रैवल …

ImageBirth Certificate और Aadhaar में नाम अलग है? अभी ठीक करें, वरना अटक सकते हैं काम

अगर आपके बच्चे या आपके खुद के Birth Certificate और Aadhaar कार्ड में नाम अलग-अलग लिखा है, तो इसे हल्के में न लें। स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं या बैंक से जुड़े कामों में यह छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि एक डॉक्यूमेंट में पूरा नाम …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products