सरकार ने 10 साल से पुराने आधार कार्ड को 14 दिसंबर तक अपडेट करने के दिए निर्देश; ऑनलाइन इस तरह से करें आधार अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट में लगने वाली 50 रुपए की फीस को 14 दिसंबर तक के लिए माफ़ कर दिया है। ये अवधि उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है, जिन्होंने अपने आधार कार्ड पिछले 10 सालों से अपडेट नहीं किये हैं। अगर आप भारत के निवासी हैं और पिछले 10 सालों में नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर इत्यादि में कुछ बदलाव हुआ है, तो आप उसे 14 दिसंबर से पहले मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। इसके अलावा जन्म तिथि, लिंग, ई-मेल इत्यादि में कोई गलती है, जिसे आप ठीक करवाना चाहते हैं, तो वो भी करवा सकते हैं। ये सभी बदलाव आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं, इसकी प्रक्रिया अगर आप नहीं जानते, तो हम यहां इसकी पूरी गाइड लाये हैं।

ये पढ़ें: आखिर क्यों Airtel सीईओ ने दी e-SIM इस्तेमाल करने की सलाह ? भारत में कैसे एक्टिवेट करें Airtel, Jio e-SIM

नोट: हालांकि, घर का पता, नाम, नंबर इत्यादि ऑनलाइन बदले जा सकते हैं, लेकिन फोटो, आईरिस, इत्यादि के लिए आपको नज़दीकी आधार केंद्र पर जाना होगा और वहाँ की फीस भी देनी होगी। दरअसल, बायोमेट्रिक अपडेट व सुरक्षा के लिए ख़ास उपकरणों की ज़रुरत होती है, जो आधार सेंटर पर ही उपलब्ध होते हैं।

आधार कार्ड अपडेट करना क्यों ज़रूरी है ?

भारत में इस समय आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसे सरकार द्वारा प्रत्येक 10 सालों में अपडेट करना अनिवार्य है। आधार में हमारी सारी जानकारी नाम से लेकर आईरिस और फिंगरप्रिंट तक सब शामिल है और इसे अपडेट करना का उद्देश्य है, इस जानकारी को सही और अप-टू-डेट रखना। साथ ही सरकार इसे अपडेट करते रहने के निर्देश इसीलिए भी देती है, ताकि आधार द्वारा होने वाले फ्रॉड से लोग बच सकें।

UIDAI के अनुसार, जीवन में विवाह जैसे अनुभवों के कारण नाम, पते और मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारी में बदलाव होता है। इसके अलावा किसी निजी कारण से लोग ई-मेल आईडी भी बदल लेते हैं। इन सभी जानकारियों को आधार में अपडेट करना अनिवार्य है, ताकि डाटा सही हो। साथ ही आधार कार्ड आजकल आपके वोटर आईडी, बैंक अकाउंट, इत्यादि जगहों पर भी प्रूफ की तरह लगता है, तो इसकी जानकारी सही होना काफी ज़रूरी है।

यात्रा के दौरान, होटलों में, अस्पतालों में, बच्चों के स्कूल में सभी जगह आधार कार्ड अनिवार्य हैं। ऐसे में इनकी जानकारी सही होने से ज़रुरत पड़ने पर इन संस्थाओं द्वारा हमें आसानी से कॉन्टैक्ट भी किया जा सकता है।

UIDAI की वेबसाइट पर आधार कार्ड द्वारा सरकार के पास भी आपकी जानकारी रहती है और इसमें किये जाने बदलावों के साथ सरकार या सिस्टम तक भी आपकी सही और सटीक जानकारी पहुचंती है, जिससे सिस्टम की अखंडता बनाए रखने में भी मदद मिलती है और आपका आधार कार्ड विभिन्न तरह की सर्विसों और लेन-देन के लिए भी एक भरोसेमंद आईडी या सोर्स बना रहता है।

आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे अपडेट करें ?

How to update Aadhaar card online

Here is a step by step guide to update Aadhaar details online:

  • UIDAI वेबसाइट पर जाएँ और अपनी लॉग-इन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • अब यहां “My Aadhaar” टैब पर क्लिक करें और इसमें “Update Your Aadhaar” के विकल्प पर जाएँ।
  • यहां अपना आधार नंबर भरें और दिए गए Captcha कोड को ध्यान से डालें।
  • अब “Send OTP” का बटन दबा दें।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल पर आप्ये OTP के साथ लॉग-इन करें।
  • अब आपके सामने आपकी डिटेल आएँगी, जिनमें से जो आपको अपडेट करनी हैं, उसे चुनें।
  • किये गए बदलावों को Submit करें।
  • जो डिटेल बदले हैं, उनके सन्दर्भ में डाक्यूमेंट्स भी जमा करें और “Submit Update Request” पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको SMS द्वारा आपके रजिस्टर्ड नंबर पर Update Request Number (URN) नंबर मिलेगा, जिसके साथ आप समय समय पर आधार अपडेट की अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Image14 जून तक करें आधार कार्ड अपडेट, नहीं तो लगेगी इतनी फीस; इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन या ऑफलाइन आधार अपडेट

UIDAI द्वारा घोषणा की गयी है कि 14 जून 2023 तक आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Update) करने पर कोई फीस नहीं देनी होगी, लेकिन इसके बाद, आधार कार्ड धारकों को इसे अपडेट करने के लिए 50 रूपए का शुल्क लगेगा। इसको लेकर सरकार ने ट्विटर पर ये घोषणा की है कि 15 मार्च से 14 …

Imageआधार खो गया है ? इस तरह ऑनलाइन पाएं डुप्लीकेट आधार कार्ड

आधार कार्ड एक बेहद ज़रूरी पहचान पत्र है और अब भारत में यही सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट है। ऐसे में आधार कार्ड खो जाने पर या चोरी हो जाने पर काफी समस्या होती है। लेकिन अब आप आसानी से डुप्लीकेट आधार कार्ड कॉपी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपको आपका आधार कार्ड नंबर या …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products