Vu Cinema Smart TV हुआ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vu ने इंडियन मार्किट में आज अपनी किफायती कीमत वाली स्मार्टटीवी लाइनअप को लांच किया है। दोनों मॉडल Vu Cinema Smart TV सीरीज को 32-इंच और 43-इंच डिस्प्ले साइज़ के साथ पेश किया है। इस पहले कंपनी इंडिया में ही अपनी Vu Ultra 4K TV सीरीज को भी लांच किया था जिनकी कीमत 30,000 के आस-पास से शुरू होती है।

कंपनी के दोनों Cinema Smart TV में एक मॉडल HD Ready है जबकि दूसरा FHD रेज़ोलुशन के साथ मिलता है। दोनों ही टीवी आपको काफी पतले बेज़ेल डिस्प्ले के साथ मिलते है। तो चलिए इनके फीचर और प्राइस पर नजर डालते है:

Vu Cinema Smart TV सीरीज का प्राइस

कंपनी ने यह दोनों स्मार्ट टीवी फ्लिप्कार्ट पर Flipkart Big Saving Days के तहत बिक्री के लिए पेश कर दिया है। कंपनी के HD Ready टीवी को 12,999 रुपए की कीमत में तथा 43-इंच FHD स्मार्टटीवी को 21,999 रुपए कीमत के साथ लांच किया है।

Vu Cinema Smart TV सीरीज के फीचर

कंपनी ने यह दोनों स्मार्टटीवी 32 इंच और 43 इंच की डिस्प्ले के साथ आते है। जहाँ पर 32-इंच मॉडल के HD पैनल को 1366×768 रेज़ोलुशन वही पर 43-इंच टीवी को FHD पैनल और 1920×1080 रेज़ोलुशन के साथ पेश किया गया है। दोनों ही टीवीयों में मुख्य अंतर डिस्प्ले साइज़ और क्वालिटी का ही है बाकि फीचर काफी हद्द तक एक जैसे ही है।

दोनों ही सिनेमा टीवी आपको Adaptive Luma Control के जरिये आपको बेहतर डिटेल्स के साथ पिक्चर दिखाते है। इनमे आपको डिजिटल MPEG नॉइज़ रिडक्शन, PC मोड, Game मोड, और क्रिकेट मोड भी दिए है। दोनों ही टीवी आपको 40W तक की ऑडियो आउटपुट Dolby Atmos के साथ देने में सक्षम है। प्रोसेसिंग के लिए ये टीवी क्वैड कोर CPU, ड्यूल कोर GPU के साथ आपको एंड्राइड 9 OS पर रन करते हुए मिलता है जिसमे 1GB रैम और 16GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

इसके अलावा टीवी में आपको गूगल प्ले स्टोर, एयर प्ले फीचर, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, स्क्रीन मिरर, और OTT एप्लीकेशन जैसे YouTube, Netflix, Prime Videos, Hotstar आदि भी मिलते है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर यहाँ ब्लूटूथ 5, WiFi, Ethernet, HDMI पोर्ट और USB पोर्ट भी शामिल किये गये है।

रिमोट कंट्रोल में वौइस अस्सिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया है जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा आने वाले महीने में OnePlus भी किफायती कीमत में अपने नए स्मार्टटीवी को लांच करने वाला है। तो यह तो अब साफ़ हो गया है की 20,000 रुपए से कम कीमत में यूजर के लिए काफी अच्छे विकल्प शाओमी, रियलमी के अलावा और भी उपलब्ध हो गये है।

Related Articles

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageVU के स्मार्टटीवी एंड्राइड 9.0, 40W साउंड बार और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साल 2019 में हमनें इंडियन मार्किट में काफी ब्रांड के स्मार्ट-टीवी लांच होते हुए देखा गया है। लेकिन बजट सेगमेंट में Xiaomi के Mi TV और OnePlus के लेटेस्ट प्रीमियम टीवी काफी लोकप्रिय साबित हुए है। इसके क्रम में आज Vu ने भी अपने लेटेस्ट एंड्राइड स्मार्टटीवी को लांच कर दिया है। इनमे एंड्राइड पाई …

ImageVu Premium 43, 50 और 55-इंच 4K एंड्राइड स्मार्ट टीवी हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 24,999 रुपए से शुरू

CInema TV रेंज को पेश करने के बाद अब Vu ने प्रीमियम 4K TV को भारत में पेश किया है। ये नए टीवी भारत में कंपनी के पहले से मौजूद 4K TV रेंज और Vu प्रीमियम टीवी लाइनअप में भी अपनी जगह लेंगे। नए टीवी को लॉन्च करते हुए कंपनी की साईओ और फाउंडर देविता …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Imageबिना गेमिंग PC के फोन-लैपटॉप-TV पर खेलें भारी PC गेम्स – NVIDIA GeForce NOW भारत में लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू

क्लाउड गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खबर आयी है। GeForce NOW India भारत में आज (15 जुलाई) आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महंगा गेमिंग PC या ₹80,000 का ग्राफिक्स कार्ड खरीदे बिना, आप अपने फोन, लैपटॉप, Mac, स्मार्ट TV या ब्राउज़र पर ही RTX-लेवल गेमिंग स्ट्रीम कर सकते हैं। गेम NVIDIA के …

Discuss

Be the first to leave a comment.