Vivo Z5i हुआ 5,000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo इस साल की शुरुआत से ही एक से बढ़कर एक डिवाइस ग्लोबली लांच कर रही है चाहे बात हो Vivo V17, U20, Y19 या U3 की। इसी क्रम में कंपनी ने आज चीन में Vivo Z5i को लांच कर दिया है जिसकी स्पेसिफिकेशन काफी हद तक U20 से मिलती जुलती है। फोन स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, 6GB रैम और 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है जो इस कीमत में काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। तो चलिए इस ट्रिपल कैमरा सेटअप स्मार्टफोन के फीचरों पर नज़र डालते है:

Vivo Z5iकी कीमत और उपलब्धता

फोन की सेल 28 नवम्बर से शुरू होगी। डिवाइस के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 1,798 युआन रखी गयी है। Vivo Z5i को मार्किट में Glazed Black और Onion BLue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Vivo Z5i के फीचर

Vivo Z5i में सामने की तरफ 6.53-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ मिड-रेंज चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 दिया गया है जिसको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 16MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा सेटअप नौच के तहत दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधिरत FunTouch OS पर रन करती है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक दिया गया है।

अन्य फीचरों में, 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, माइक्रो-USB, ड्यूल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

Vivo Z5i की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Z5i
डिस्प्ले 6.53-इंच HD+ रेज़ोलुशन, वाटर-ड्राप नौच
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित FunTouch OS
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 675
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रैम 8GB
स्टोरेज 128, 256GB ततक बढ़ा सकते है
रियर कैमरा 16MP+ 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
अन्य फीचर 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, फिंगरप्रिंट सेंसर,
कीमत 1798 युआन

Related Articles

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageVivo U20 हुआ 5,000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo ने इंडियन मार्किट में बजट सेगमेंट के तहत अपनी सीरीज U-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन U20 को लांच कर दिया है। Amazon India पर लिस्टिंग के साथ ही डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ ही गयी थी। फोन स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, 6GB रैम और 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता …

ImageVivo U3 हुआ स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने इस साल की शुरुआत से ही काफी बेहतरीन परफॉरमेंस को बरकरार रखते हुए हर सेगमेंट में काफी स्मार्टफोन लांच किये है चाहे बात करे प्रीमियम Vivo Nex 3 की या एंट्री लेवल Vivo U10 की या ड्यूल सेल्फी Vivo V17 Pro की सभी काफी ख़ास साबित हुए है और इसी क्रम में कंपनी …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products