Vivo Y30 हुआ क्वैड कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कोरोना वायरस के लॉक-डाउन के बीच में मई महीने में अपनी Y-सीरीज के एक और स्मार्टफोन Vivo Y30 को मलेशिया में लांच किया था। इसके लगभग 2 महीने बाद आज विवो ने अपनी इस डिवाइस को इंडिया में भी लांच कर दिया है। क्वैड कैमरा और मीडियाटेक चिपसेट के साथ अलावा आपको यहाँ 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:

Vivo Y30 के फीचर

सामने की तरफ 6.47-इंच की Ultra O HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। बायोमेट्रिक के लिए पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलता ही है साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS मिलता है।

प्रोसेसर की बात करे तो फोन मीडियाटेक हेलिओ P35 चिपसेट पर रन करता है। Y30 को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया है। 5,000mAh की बड़ी बैटरी फोन को आसानी से 1 दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है जबकि चार्जिंग के लिए 18W फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया है।

फोटोग्राफी के लिए आपको पीछे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिए गये है। सामने की तरफ पंच होल के तहत 16MP का सेल्फ़ी कैमरा विडियो कालिंग के लिए मिलता है।

Vivo Y30 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Vivo Y30 को सिर्फ 14,990 रुपए की कीमत में लांच किया है। डिवाइस को आप फ्लिप्कार्ट से आज से ही खरीद सकते है।

Vivo Y30 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y30 
डिस्प्ले 6.47-इंच, Ultra O HD+ डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
चिपसेट ओक्टा -कोर मीडियाटेक हेलिओ P35
रैम 4GB
स्टोरेज 128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 13MP + 8MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS 10 2.0
बैटरी 5,000mAh
अन्य रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE, WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS

 

Related Articles

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageVivo Y30 Standard Edition स्मार्टफोन 6GB रैम, MediaTek Helio P35 के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

कोरोना वायरस के लॉक-डाउन के बीच में मई महीने में अपनी Y-सीरीज के एक और स्मार्टफोन Vivo Y30 को मलेशिया में लांच किया था। इसके लगभग 6 महीने बाद आज विवो ने अपनी इस डिवाइस के रि-ब्रांडेड वर्जन Y30 Standard Edition को चीन में भी लांच कर दिया है। ड्यूल कैमरा और मीडियाटेक चिपसेट के …

ImageVivo Y30 जल्द होगा इंडिया में 14,990 रुपए की कीमत में लांच, मीडियाटेक चिपसेट और क्वैड कैमरा होगा ख़ास

इस साल की शुरुआत से ही विवो आकर्षक डिवाइसों को लांच कर रही है और ताज़ा खबर के अनुसार कंपनी जल्द ही इंडिया में अपना Y सीरीज स्मार्टफोन Y30 को पेश करने वाली है। फोन वैसे तो मलेशिया में पहले ही 4GB रैम, AI क्वैड कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच हो …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products