Vivo X70 सीरीज होगी 15 सितम्बर को इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo X70 सीरीज इंडिया लांच के लिए तैयार है। लेटेस्ट न्यूज़ के हिसाब से X70 सीरीज IPL 2021 के दोबारा आगाज के साथ ही 15 सितम्बर को लांच की जाएगी। इस साल आईपीएल के प्राइमरी स्पोंसर के तौर पर विवो की वापसी हुई है। सीरीज के तहत आप तीन स्मार्टफोन X70, X70 Pro और X70 Pro+ को देख सकेंगे। तो चलिए नज़र डालते है इन अपकमिंग सीरीज से जुडी जानकारी पर:

Vivo X70 सीरीज से जुडी जानकारी

अगर सीरीज के बेस मॉडल की बात करे तो Vivo X70 में आपको FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ इस्तेमाल की जाएगी। डिस्प्ले अपर पंच होल भी दिया जायेगा। पीछे की तरफ 1/1.5 अपर्चर के लेंस का इस्तेमाल किया जायेगा जो बेहतर लाइट और डेप्थ देने में सक्षम होगा। रियर कैमरा सेटअप 5-एक्सिस स्टेबिलाइजेशन के साथ आएगा।

इस से पहले इंडिया में लांच किये गये Vivo X60 Pro और X50 Pro में भी आपको Zeiss ऑप्टिक्स के साथ स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। कंपनी इसको गिम्बल स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी के नाम से पेश करती है। उम्मीद है की X70 सीरीज में भी आपको ऐसा ही कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार X70 Pro+  में आपको स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट देखने को मिलेगी। यानि की टॉप वैरिएंट 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जायेगा। इसके आलवा यहाँ पर बड़ी बैटरी और सुपर फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Vivo X70 की कीमत

उम्मीद है की Vivo X70 Pro Plus को मार्किट में 70,000 रुपए के आस-पास की कीमत पर पेश किया जायेगा। वही पर X70 Pro को 50,000 रुपए तथा X70 को 40000 रुपए की कीमत में लांच किया जा सकता है।

अभी के लिए सीरीज लांच के काफी समय है तो लांच इवेंट तक डिवाइस या सीरीज से जुडी और भी जानकारी सामने आती रहेंगी और हम उनके साथ आपको अपडेट देते रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में चाहिए अच्छी फोटो? 30 हज़ार से कम के ये 5 कैमरा फोन और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका

एक नज़र में : त्योहारों के इस सीज़न में फोन का कैमरा सबसे ज़्यादा कम रोशनी में काम करता है, चाहे शाम की पूजा हो, घर की झालरें हों या देर रात तक चलने वाले मेल-मिलाप, और ऐसी रोशनी में फोटो साफ आएगी या नहीं, ये मेगापिक्सल से ज़्यादा OIS और सही लेंस तय करते …

ImageVivo ने भारत में लॉन्च किया अपना 80,000 रूपए का फ़ोन- जानें आखिर इसमें क्या है ख़ास

Vivo की नयी X70 सीरीज़ आखिरकार भारत में आ गयी है। ये यहां Vivo की X60 सीरीज़ के सक्सेसर के रूप में हैं। कंपनी ने इस सीरीज़ में फिलहाल भारत में केवल दो स्मार्टफोन X70 Pro और X70 Pro+ को लॉन्च किया है। हालाँकि दोनों ही फ्लैगशिप केटेगरी में आये हैं और दोनों में नयी …

ImageVivo X60 सीरीज होगी इंडिया में 25 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

कुछ दिनों से ऐसी जानकारी सामने आ रही थी की Vivo X60 सीरीज को इंडिया में इस महीने के अंत तक लांच किया जा सकता है। लेकिन अब कंपनी ने साफ़ कर दिया है की Vivo X60 सीरीज को इंडिया में 25 मार्च को लांच किया जायेगा। दोनों ही सेल Flipkart और Amazon पर शुरू …

ImageVivo X60 सीरीज होगी मार्च महीने के अंत में इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Vivo X60 सीरीज को इंडिया में इस महीने के अंत तक लांच किया जा सकता है। डिवाइस से जुडी यह घोषणा कंपनी ने ब्रांड स्ट्रेटेजी डायरेक्टर Nipun Marya के जरिये सामने आई है पर अभी भी सटीक लांच डेट की जानकारी शेयर नहीं की गयी है। विवो ने इस से पहले पिछले साल दिसम्बर महीने में …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.