Vivo V60e जल्द होगा भारत में लॉन्च: मिड-रेंज दाम में 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाला पहला Vivo फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में अपना अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V60e जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इसकी चर्चायें काफी समय से इंटरनेट पर हो रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने इस पर मोहर भी लगा दी है। Flipkart और Vivo India की वेबसाइट पर फोन का माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जिसमें इसके डिज़ाइन और ज़बरदस्त स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं। आइये जानते हैं आपको इस मिड-रेंज में क्या फीचर मिलने वाले हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 15 का डिज़ाइन कंपनी ने दिखाया – कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी ने मचाई सनसनी

Vivo V60e स्पेसिफिकेशन

Vivo V60e कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ ग्राहकों को 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जाएगा। फ्रंट में 50MP का ऑटोफोकस कैमरा सेल्फी लवर्स को भी आकर्षित करेगा। साथ ही इस कैमरे के साथ ये best selfie phone under 40000 भी बन सकता है। फोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है।

Vivo V60e  कैमरा

इसके अलावा माइक्रो साइट से भी साफ़ है कि इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट हो सकता है, जो हैवी गेमिंग गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर साबित होगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर काम करेगा। कंपनी ने 3 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा भी लॉन्च से पहले ही कर दिया है।

Vivo V60e

Vivo V60e IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, यानि पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

Vivo V60e price in India

इस फोन को आप दो रंगों में खरीद पाएंगे, जिनमें Elite Purple और Noble Gold शामिल हैं। लेकिन स्टोरेज विकल्प इसमें तीन आएंगे – 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB। Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन की शुरूआती ₹34,999 से शुरू होकर ₹38,999 तक जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.