3D कर्व्ड डिस्प्ले और कलर चेंजिंग पैनल के साथ भारत में लॉन्च हुई Vivo V27 सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्त हुई, अंततः Vivo ने आज अपनी Vivo V27 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Vivo V27 और Vivo V27 Pro शामिल हैं। आपको बता दें, दोनों स्मार्टफोनों में 120Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले, एक पंच-होल फ्रंट-फेसिंग कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही Vivo V27 Pro Dimensity 8200 चिपसेट से लैस है। आइये एक नज़र डालते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत पर।

यह भी पढ़े :-Redmi लेकर आ रहा है 300W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, केवल 5 मिनट में 100% चार्ज होगा फोन

Vivo V27 सीरीज़ कीमत और उपलब्धता

मानक Vivo V27 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 32,999 रुपये है। वहीं दूसरी ओर, टॉप-टियर Vivo V27 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत देश में 37,999 रुपये है।

डिवाइस Vivo की अपनी वेबसाइट, Flipkart और विभिन्न आधिकारिक ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से बेचे जाएंगे। दोनों डिवाइस दो अलग-अलग कलर वेरिएंट- नोबल ब्लैक और मैजिक ब्लू में शिप किए जाएंगे। Vivo V27 Pro की पहली सेल 6 मार्च को और बेस वेरिएंट की पहली सेल 23 मार्च को शुरू होगी।

यह भी पढ़े :-2023 मार्च में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in March 2023 )

Vivo V27 Pro स्पेक्स

Vivo V27 Pro में 6.78-इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ FHD+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। अंडर द हुड V27 Pro को MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है। इसमें 12GB रैम और 256GB तक की आंतरिक स्टोरेज मिलती है। यह नवीनतम स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 OS के साथ प्रीलोडेड आएगा, जो FunTouch OS 13 पर रन करेगा।

V27 Pro, 50MP Sony IMX766V प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है। डिवाइस में 4,600mAh की बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में डुअल सिम, 5G, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी अन्य सुविधाएँ भी हैं। इसकी मोटाई 164.1 x 74.8 x 7.36 / 7.4mm होगी।

Vivo V27 में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन रेगुलर वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर पर चलता है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित FunTouch 13 पर चलेगा। हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। डिस्प्ले में आगे की तरफ, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 4600mAh बैटरी के साथ 66W का चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

यह भी पढ़े :-Vivo V27 सीरीज़ की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 1 मार्च को होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageVivo V27 सीरीज़ की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 1 मार्च को होगा लॉन्च

Vivo ने पहले ही भारत में अपनी V27 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी लाइनअप में चार स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, इनमें V27 4G, V27 5G, V27 Pro 5G और V27e 5G शामिल होंगे। अब कंपनी ने फोन के ग्लोबल टीज़र पेज को लाइव कर दिया है, जिससे हमें V27 …

ImageGeekbench पर लिस्ट हुआ Vivo V27 5G स्मार्टफोन, रिवील हुए स्पेक्स

अफवाह है कि Vivo जल्द ही भारत में V27 सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी लाइनअप में चार स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, इनमें V27 4G, V27 5G, V27 Pro 5G और V27e 5G शामिल होंगे। कंपनी ने अभी तक लॉन्च के बारे में किसी तरह की पुष्टि नहीं की है। लॉन्च से पहले …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products