Vivo U1 हुआ 4030mAh की बड़ी बैटरी और वाटर-ड्राप नौच के साथ चीन में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हमेशा से कुछ अलग करते हुए Vivo ने आज इंडिया में पहले से लांच किये जा चुके Vivo Y95 को चीन में Vivo U1 के नाम से लांच कर दिया है। दोनों ही फोन काफी हद तक समान है लेकिन स्टोरेज अलग है जिस कारण डिवाइस का नाम और कीमत अलग रखे गये है।

यह भी पढ़िए: 2019 में पेश होने वाले 10 फोल्डेबल स्मार्टफोन

Vivo U1 के फीचर

Vivo की इस नयी डिवाइस में सामने की तरफ 6.22-इंच की डिस्प्ले 1520×720 रेज़ोलुशन के साथ पेश की गयी है। आज के ट्रेंड को देखते हुए आपको यहाँ पर वाटर ड्राप नौच भी देने को मिली है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट का इस्तेमाल किया है और 3GB/4GB रैम तथा 32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 13MP का प्राइमरी कैमेरा तथा 2MP का डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ड्यूल कैमरा दिया गया। सामने की तरफ वाटर-ड्राप नौच में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो देखने को मिलता है इसके अलावा आप विवो के फेस-अनलॉक वर्जन FaceWake को भी इस्तेमाल कर सकते है।

अन्य फीचर के रूप में आपको यह डिवाइस 4,030mAh की बड़ी बैटरी के अलावा माइक्रो-USB पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और IP58 प्रोटेक्शन के साथ मिलती है।

Vivo U1 की कीमत और उपलब्धता

Vivo U1 को चीन में 3GB रैम/32GB स्टोरेज के विकल्प के लिए आपको 799 युआन खर्च करने पड़ेंगे जबकि 4GB/64GB वरिएन्त के की कीमत 1,199 युआन रखी गयी है। यह डिवाइस Starry Night Black, Aurora BLue और Aurora Red तीन कलर विकल्प के साथ पेश किया गया है।

यह डिवाइस Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है जिसकी 26 फरवरी से शिपिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

Vivo U1 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo U1
डिस्प्ले 6.22-इंच, 1520 x 720 पिक्सेल, वाटर-ड्राप नौच
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439
रैम 3GB/4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB (512GB तक बढ़ा सकते है), डेडिकेटेड SDकार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो, FunTouch OS
रियर कैमरा 13MP (F/2.2) + 2MP (F/2.4)
फ्रंट कैमरा 8MP (f/2.0)
फिंगरप्रिंट सेंसर हाँ
बैटरी 4,030mAh
कीमत 799 युआन / 999 युआन / 1,199 युआन

Related Articles

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageWater-Drop Notch डिस्प्ले के साथ आने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के समय में फोन में सबसे आकर्षक फीचर बनते जा रहे Notch-डिस्प्ले को अपने शुरूआती समय में थोडा बहुत आलोचना सहने को मिली थी लेकिन धीरे-धीरे स्मार्टफोन मेकर के अलावा यूजर को भी काफी पसंद आने लगा है। नयी पीढ़ी के बिना बेज़ेल वाले फ़ोनों के लिए स्मार्टफोन मेकर नौच देने में असमर्थ है …

ImageVivo Z5i हुआ 5,000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo इस साल की शुरुआत से ही एक से बढ़कर एक डिवाइस ग्लोबली लांच कर रही है चाहे बात हो Vivo V17, U20, Y19 या U3 की। इसी क्रम में कंपनी ने आज चीन में Vivo Z5i को लांच कर दिया है जिसकी स्पेसिफिकेशन काफी हद तक U20 से मिलती जुलती है। फोन स्नैपड्रैगन 675 …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.