Vivo U10 स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने इंडियन मार्किट में बजट सेगमेंट के तहत अपनी नयी सीरीज U-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन U10 को लांच कर दिया है। Amazon India पर लिस्टिंग के साथ ही डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ ही गयी थी। फोन स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 4GB रैम और 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है जो इस कीमत में एक काफी अच्छा ऑप्शन है। तो चलिए इस ट्रिपल कैमरा सेटअप स्मार्टफोन के फीचरों पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: Galaxy A20s हुआ स्नैपड्रैगन चिपसेट, और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश

Vivo U10 की कीमत और उपलब्धता

फोन की सेल Amazon India पर 29 सितम्बर से शुरू होगी। डिवाइस के बेस वरिएन्त यानि 3GB+32GB ऑप्शन की कीमत 8,990 रखी गयी है जबकि 3GB+64GB वरिएन्त को 9,990 रुपए के साथ लांच किया है। U10 के टॉप वरिएन्त (4GB+64GB) को 10,990 रुपए के साथ बाज़ार में उतारा गया है।

Vivo U10 के फीचर

U10 में सामने की तरफ 6.35-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यह Realme 5 और Mi A3 में देखी गयी मिड-रेंज चिपसेट स्नैपड्रैगन 665 दिया गया है जिसको 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

Vivo U10 launched in India

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 13MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा सेटअप नौच के तहत दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधिरत FunTouch OS पर रन करती है।

अन्य फीचरों में, 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, माइक्रो-USB, ड्यूल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

Vivo U10 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo U10
डिस्प्ले 6.35-इंच HD+ रेज़ोलुशन, वाटर-ड्राप नौच
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित FunTouch OS
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 665
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रैम 3GB/4GB RAM
स्टोरेज 32GB/64GB, 256GB ततक बढ़ा सकते है
रियर कैमरा 13MP+ 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
अन्य फीचर 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, फिंगरप्रिंट सेंसर,
भारत में कीमत

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageVivo U3 हुआ स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने इस साल की शुरुआत से ही काफी बेहतरीन परफॉरमेंस को बरकरार रखते हुए हर सेगमेंट में काफी स्मार्टफोन लांच किये है चाहे बात करे प्रीमियम Vivo Nex 3 की या एंट्री लेवल Vivo U10 की या ड्यूल सेल्फी Vivo V17 Pro की सभी काफी ख़ास साबित हुए है और इसी क्रम में कंपनी …

ImageVivo U10 रिव्यु: बजट फोन में एक्स्ट्रा “बजट” फीचर?

Vivo U10 को इंडिया में लांच कर दिया गया है। विवो ने U10 को अपनी दूसरी ऑनलाइन एक्सक्लूसिव सीरीज के तौर पर पेश किया है जो एंट्री लेवल प्राइस सेगमेंट सीरीज है। Z-सीरीज कंपनी की पहली ऑनलाइन सीरीज थी जो अपने प्राइस सेगमेंट में काफी लोकप्रिय साबित हुई है। (Vivo U10 Review Read in English) …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

1 Comment
User
Carson Vanderpoel
Anonymous
6 years ago

Really nice information that you just provided in this short article.

Reply