Vivo ने अपने तीसरे टैबलेट Vivo Pad Air के स्पेसिफिकेशन से उठाया पर्दा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने इस साल अप्रैल में अपना Vivo Pad 2 लॉन्च किया था। अब इसी लाइनअप में कंपनी नया Vivo Pad Air लेकर आई है, जिसमें जबरदस्त फीचर मिलने वाले हैं। Vivo के उपाध्यक्ष जिया जिंगडोंग ने इस नए टैबलेट की जानकारी साझा की हैं, जिसमें मुख्य स्पेसिफिकेशन से लेकर डिज़ाइन भी टीज़ की गई हैं। यह Vivo का तीसरा टैबलेट है।

ये पढ़ें: Best Pregnancy Apps: हर वक्त देंगे आपका साथ

हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी रैम और स्टोरेज का खुलासा नहीं किया है। साथ ही इसकी कीमत, कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद जल्द ही दुनिया भर के बाज़ार में उतार दिया जाएगा।

Vivo Pad Air स्पेसिफिकेशन

Vivo Pad Air में कंपनी DCI-P3 कलर गमट के साथ 11.5 इंच की बड़ी स्क्रीन देगी, जो 2.8K रेजॉल्यूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का ऑस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। टैबलेट में आई प्रोटक्शन फंक्शन भी मिलेगा। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर मिलेगा। अच्छे ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 650 GPU भी दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि अच्छे डिस्प्ले और प्रोसेसर की वजह से मनोरंजन और गेमिंग में किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

Vivo Pad Air के लंबे समय तक चलने के लिए इसमें 8500 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी द्वारा साझा की गई तस्वीर से ये बात साफ होती है कि डिवाइस तीन रंगों में उपलब्ध होगी, जिसमें पिंक, सिल्वर और ब्लू रंग के विकल्प होंगे। अच्छी साउंड क्वालिटी के लिए सुपर ऑडियो कंप्यूटेड साउंड इफेक्ट वाले चार स्पीकर दिए जाएंगे। यह टैबलेट हल्का होगा और 530 ग्राम वजन के साथ आएगा।

ये पढ़ें: POCO M6 Pro Vs Redmi 12 5G: दोनों बजट फोन के डिज़ाइन, स्टोरेज और कीमत में है अंतर

Vivo के नए टैबलेट में अल्ट्रा-थिन 6.67mm की मेटल बॉडी और फ्रॉस्टी फिनिश होगा, जिससे इस पर उंगलियों के निशान भी नहीं पड़ेंगे। यह Vivo Pencil2 को भी सपोर्ट करेगा। टैबलेट का इंटरफेस Android 13 आधारित OriginOS 3.0 पर चलेगा, जो कंप्यूटर, मोबाइल फोन और Vivo Pad Air के बीच क्रॉस-डिवाइस और क्रॉस-सिस्टम सहयोग की अनुमति देगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageStarlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

भारत में Elon Musk की Starlink को लेकर महीनों से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। वो ये है कि Starlink की कीमत क्या होगी? कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट भी अपडेट कर दी है और ये भी साफ हो …

Image[Exclusive] Realme Pad Mini का स्लिम डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हुए

Realme का पहला टैबलेट पिछले साल ही Realme Pad के नाम से लॉन्च हुआ। ये एक स्टाइलिश और स्लिम डिवाइस था, जो किफ़ायती दामों में आया। और अब कंपनी अपने दूसरे टैबलेट पर काम कर रही है, जिसमें आपको काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। कंपनी के वाईस प्रेज़िडेंट माधव सेठ ने कहा …

ImageHonor ViewPad 6 हुआ 10.1-इंच QXGA डिस्प्ले, 5,100mAh बैटरी के साथ लांच

चीनी टेक कंपनी Honor ने लंबे समय से चर्चा में बने ViewPad 6 5G टैबलेट को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी, 10-इंच का डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिली है। इसके अलावा इस टैबलेट में Magic Pencil का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे …

Image₹1500 से कम में Airth purifier के साथ AC को ही बना लें पूरा Purifier – Airth ने किया कमाल

सर्दी बढ़ते ही दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में हवा एक बार फिर खतरनाक ज़ोन में पहुँच चुकी है। बाहर की हवा तो खराब है ही, लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है कि घर के अंदर की air quality भी उतनी ही ज़हरीली हो चुकी है। ऐसे में हर कोई Air Purifier खरीदना चाहता है, …

Image12,000 रुपये से भी सस्ता हुआ iPhone Air, पेंसिल से भी पतला ये iPhone बना बेस्ट डील का दावेदार

Apple ने इस साल अपना सबसे पतला iPhone, iPhone Air लॉन्च किया था, और तब इसकी शुरुआती कीमत ₹1,19,900 रखी गई थी। लेकिन अब Vijay Sales पर यह मॉडल ₹12,000+ की छूट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। अगर आप लंबे समय से इस अल्ट्रा स्लिम iPhone पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.