बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिए, इन तरीकों से फ्री में बनाएं ghibli style फोटोज़, जो इंटरनेट पर हो रहीं वायरल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप आज इंटरनेट पर ट्रेंड होती चीज़ों में झांकेंगे, तो सबसे पहले आपको Ghibli का नाम नज़र आएगा, जी हाँ ट्विटर खोलो या इंस्टाग्राम, ghibli image generator द्वारा एनीमेशन स्टाइल की पोर्ट्रेट्स सभी जगह नज़र आ रही है, या आप कह सकते हैं कि वायरल हो रही है। दरअसल ये OpenAI के लेटेस्ट GPT-4o अपडेट के साथ आयी है और फिलहाल सिर्फ ChatGPT Plus, Pro और Team यूज़र्स ही इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपने ChatGPT का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया हुआ है, तो निराश होने की ज़रुरत नहीं है।

दरअसल, हम आपके वो तरीके या ऐप्स बताने वाले हैं, जो ghibli style image generator जैसी तस्वीरें फ्री में बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

फिलहाल OpenAI का ये नया ghibli image generator बहुत ज़्यादा वायरल हो रहा है और अगर आपने इसकी तस्वीरें देखी हैं, तो इसका कारण पूछने की ज़रुरत नहीं है, ये किसी भी असली फोटो की एनीमेशन कॉपी बहुत अच्छे से तैयार करने में सक्षम है और इसकी इतनी मांग के चलते ही, कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन का कहना है कि फ्री यूज़र्स के लिए ये सर्विस थोड़ा देर से ही आएगी। लेकिन ऐसी अन्य दो ऐप हैं, जो आपको ghibli ai generator free जैसी सेवा दे सकती हैं।

ghibli style image generator

आप ऐसी ही फोटोज़ के लिए इन दो ऐप्स या टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं –

Grok AI

xAI का AI टूल Grok AI भी एक प्रचलित और बेहतरीन AI टूल है और ये आपको Ghibli Style portraits काफी अच्छे से और फ्री में बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि अलग अलग AI टूल का अपना अलग प्रोसेस और लर्निंग अल्गोरिथम है, जिसके अनुसार तस्वीरों में ChatGPT के Ghibli image generator की तुलना में कई अंतर हो सकते हैं, लेकिन ये भी ghibli style image free में दे सकता है। और इसके नतीजे वाकई में काफी अच्छे आये हैं, आप नीचे देख सकते हैं।

InsMind

InsMind भी पूरी तरह से एक मुफ्त AI टूल है, जिसमें आपको Ghibli की तरह ही तस्वीरें बनाने के लिए फ़िल्टर मिलेगा। इससे बनायी फोटोज़ कुछ हद तक ChatGPT के इस नए टूल से मेल भी खाती हैं और इसमें आपको काफी मज़ा आएगा।

इसके अलावा अंतिम विकल्प ChatGPT है। जैसा कि हमने बताया OpenAI के सीईओ का कहना है कि ये विकल्प फ्री यूज़र्स के लिए देरी से उपलब्ध होगा, लेकिन होगा। तो आप थोड़े समय इंतज़ार कर सकते हैं या फिर आपको ChatGPT का सब्सक्रिप्शन लेना होगा और उसके बाद आप भी ghibli style image generator से ये एनिमेटेड फोटो बना पाएंगे।

ChatGPT के सब्सक्रिप्शन प्लानों की कीमत आप यहां जान सकते हैं:

  • ChatGPT Plus – 1,950 रुपए प्रति महीना
  • ChatGPT Pro – 200 डॉलर (लगभग 16,950 रुपए)
  • Business – 25 डॉलर (2,200 रुपए प्रति महीना)

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products