आज ही अपनाएं ये 5 ट्रिक्स जिनसे स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ होगी और लम्बी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो रोज़ स्मार्टवॉच का उपयोग करते हैं। भारत में इस समय लगभग हर बजट में स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ समय बताती हैं, बल्कि लोग फ़ोन के थोड़ा दूर रखे होने पर इनसे कॉल भी अटेंड करते हैं, फ़ोन के सभी नोटिफिकेशन, मैसेज चेक कर सकते हैं, सुबह की एक्सरसाइज़ का पूरा डाटा, और भी बहुत सारे काम ये स्मार्टवॉच करती हैं। पूरा दिन इस्तेमाल होने वाले इस छोटे से डिवाइस की बैटरी भी छोटी होती है, जिससे लोगों को थोड़ी समस्या होती है। लेकिन आप इस स्मार्टवॉच में कुछ छोटे छोटे काम करके या ट्रिक अपनाकर अपनी स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। यहां हम यही बताने वाले हैं कि चाहे Apple Watch, Galaxy Watch हों या कोई अन्य स्मार्टवॉच, आप इन 5 तरीकों से अपनी स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को काफी बढ़ा सकते हैं।

ये पढ़ें: विंडोज 11 पर Sticky Keys को कैसे बंद करें

हर समय Always On Display का विकल्प ऑन न रखें

Lकाफी स्मार्टवॉच Always On Display फ़ीचर के साथ आती हैं और लोगों को ये फ़ीचर पसंद भी है। लेकिन वास्तव में हर समय ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले मोड को ऑन रखने की ज़रुरत नहीं होती। बहुत से लोगों को ये अच्छा लगता है कि उनकी स्मार्टवॉच का फेस हमेशा दिखता रहे, लेकिन इसमें काफी बैटरी खर्च हो जाती है। साथ ही हम हर समय स्मार्टवॉच की तरफ नहीं देखते, तो इसकी ज़रुरत भी नहीं होती। हालांकि अगर आप Always-on डिस्प्ले मोड को बंद कर देते हैं, तो स्क्रीन को अनलॉक करने में 1 सेकेंड का समय ज़रूर लगता है, लेकिन इससे बैटरी काफी बचाई जा सकती है। इसके अलावा इस समय कुछ नवीनतम घड़ियों में जैसे ही आप हाथ उठाते हैं, वैसे ही वो डिटेक्ट करके स्क्रीन ऑन कर लेती है, ऐसा फ़ीचर भी मिलता है, जिससे ऑलवेज-ऑन मोड की आवश्यकता काफी कम हो जाती है।

Always-on Display को ऑफ करने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर डिस्प्ले सेक्शन में जाएँ और Always-on display का टॉगल बंद कर दें। वहीँ Apple Watch में सेटिंग्स में जाकर Display& Brightness सेक्शन में Always on को बंद कर दें।

ये पढ़ें: अपने एंड्रॉइड फ़ोन और मैसेजिंग ऐप्स की रिंगटोन कैसे बदलें?

Brightness फुल न रखकर, ऑटो ब्राइटनेस को चुनें

स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड हटाएं

स्मार्टवॉच में ऑटो-ब्राइटनेस फ़ीचर होता है, जिसे ऑन रखने से आपके स्मार्टवॉच की ब्राइटनेस तभी बढ़ती है, जब आपको बाहर की रौशनी में ज़रुरत हो और इंडोर में वो अपने आप कम हो जाती है। इस फ़ीचर के साथ भी बैटरी की थोड़ी बचत होती है, लेकिन कई लोग अणि स्मार्टवॉच को हमेशा फुल ब्राइटनेस के साथ इस्तेमाल करते हैं और स्क्रीन को इतना ब्राइट रखने पर बैटरी की खपत ज़्यादा होती है। हालांकि आप इस बात को जानते होंगे, लेकिन कई बार ऑटो-ब्राइटनेस गलती से बंद हो जाती है। इसीलिए ज़रूर चेक करें कि आपकी स्मार्टवॉच में ऑटो-ब्राइटनेस ऑन हो, जिससे ज़रुरत न पड़ने पर स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप कम रहे और आपकी बैटरी बचे।

ऑटो ब्राइटनेस ऑन करने के लिए सेटिंग्स में डिस्प्ले सेक्शन में इसका टॉगल मिल जायेगा।

ये पढ़ें: Google ने दिखाई Passkey की राह, अब बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन

ऑन करें Do Not Disturb मोड

हमारी स्मार्टवॉच हमारे फ़ोन से कनेक्ट रहती है और स्मार्टफोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन स्मार्टवॉच बताती है, जिससे स्क्रीन बार बार ऑन होती रहती है। इनमें से कई नोटिफिकेशन ऐसे होते हैं, जिन्हें स्मार्टवॉच पर देखने की ज़रुरत नहीं है। इसीलिए आप हर छोटी और हर एक ऐप की नोटिफिकेशन के लिए स्मार्टवॉच की डिस्प्ले ऑन ना हो, इसके लिए आप Do Not Disturb मोड ऑन कर सकते हैं। साथ ही इससे काम के बीच में आपका ध्यान भी बार बार नहीं भटकेगा।

इसके लिए आप जो ऐप्स ज़रूरी नहीं है, उनके नोटिफिकेशन ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको स्क्रीन में ऊपर से नीचे की तरफ को स्वाइप करना है और वही आपको Do Not Disturb मोड का आइकॉन मिल जायेगा, उसे ऑन कर लें।

बैटरी को और अधिक बढ़ाएगा Battery Saver Mode

स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए ऑन करें बैटरी सेवर मोड

जिस समय आप कहीं और व्यस्त है और स्मार्टवॉच की ज़रुरत नहीं है, या फिर कहीं बाहर हैं और चाहते हैं कि लम्बे समय तक स्मार्टवॉच की बैटरी खत्म न हो, तो Battery Saver मोड को ऑन कर लें। इससे स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ काफी बढ़ जाती है, हालांकि बैटरी सेवर मोड आपकी स्मार्टवॉच पर Always-on Display, घड़ी हिलने पर स्क्रीन ऑन करने वाले सेंसर, बैकग्राउंड ऐप जैसे फीचरों को बंद कर देता है, जिससे बैटरी काफी बचती है।

Apple Watch में ये फ़ीचर आपको Control Center में battery percentage सेक्शन में Low Power Mode के नाम से मिलेगा, इसका टॉगल ऑन कर लें। आप इसकी अवधि तय कर सकते हैं कि आप इसे कितने दिन के लिए ऑन रखना चाहते हैं। वहीँ एंड्राइड स्मार्टवॉच में ऊपर से स्वाइप करने पर ही आपको बैटरी सेवर का आइकॉन मिल जायेगा।

केवल Watch Only मोड के साथ दोगुनी से ज़्यादा हो जाएगी बैटरी लाइफ

इस तरह बढ़ाएं स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ

Samsung की Galaxy स्मार्टवॉच में Watch Only नाम का फ़ीचर है, जिसे ऑन करने पर आपकी स्मार्टवॉच केवल वॉच रह जाएगी, यानि ये केवल आपको समय बताएगी और बाकी सभी फ़ीचर डिसेबल हो जायेंगे। इस स्थिति में स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ बैटरी सेवर मोड के मुकाबले से भी कहीं ज़्यादा बढ़ जाती है। हालांकि इस फ़ीचर को ऑन करने के बाद स्मार्टवॉच किसी काम की नहीं रह जाती।

Apple Watch में बिलकुल यही फ़ीचर है, जिसका नाम Power Reserve है। इसको ऑन करने के बाद आपकी Apple Watch समय बताने वाली साधारण घड़ी का काम करेगी, लेकिन वास्तव में ये उपयोगी नहीं है।

अगर आप इस फ़ीचर को एंड्राइड वॉच में ऑन करना चाहते हैं तो सेटिंग्स में बैटरी एंड डिवाइस केयर में जाएँ, यहां बैटरी सेक्शन में Watch Only का टॉगल ऑन कर दें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

ImageAmazfit BIP 5 रिव्यु: मज़बूत और फीचरों से भरपूर, लेकिन क्या कीमत सही है ?

Amazfit ने अपनी नयी स्मार्टवॉच Amazfit BIP 5 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। ये एक बजट स्मार्टवॉच है, जिसमें आपको कई अच्छे फ़ीचर जैसे लम्बी बैटरी लाइफ, बिल्ट-इन माइक्रोफोन, कई हेल्थ ट्रैकर, 120 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड, ढ़ेरों वॉच फेस, इत्यादि। लेकिन वहीँ कुछ कमियाँ जैसे AMOLED न होकर LCD डिस्प्ले। …

ImageHonor Choice Watch रिव्यु: कम कीमत में अच्छा अनुभव

Honor ने हाल ही में अपने फ़ोन Honor X9b के साथ अपनी पहली नयी Honor Choice Watch भी लॉन्च की। Honor की ये एंड्राइड स्मार्टवॉच एक बजट वियरेबल है, जिसमें कई बेहतरीन फ़ीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टवॉच में फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए SpO2, हार्ट रेट सेंसर, कैलोरी ट्रैकर, कई एक्सरसाइज़ और ब्लूटूथ कॉलिंग …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.