ये है दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म, कई देशों में हुई थी बैन, अब इस OTT पर उपलब्ध, अकेले देखने की गलती न करें !

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक बात तो आप भी मानेंगे, कि horror movies experience किसी एडवेंचर से कम नहीं होता। ये वो ज़ॉनर है जो मनोरंजन तो करता है, लेकिन डराते-डराते हमारी धड़कनों की स्पीड बढ़ा देता है। कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे पर्दे से असल भूत सच में बाहर आ जाएगा। इस पर और आफत तब हो जाती है, जब गलती से कोई ऐसी फिल्म रात को देख ले। अगर ऐसा हो जाता है, तो वॉशरूम तक जाना मिशन मजनूं जैसा लगता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो उन सभी के साथ होता है, जो horror movies देखते हैं, लेकिन मैंने जब The Exorcist देखी, तब वाकई इससे ज़्यादा हुआ। ये फिल्म केवल डराती नहीं है, हार्ट अटैक तक ले जाती है और रातों की नींद चीन लेती है।

ये पढ़ें: Saiyaara ट्रेलर ने किया इमोशनल ? तो OTT पर देखें इसके जैसी वो 5 फिल्में, जिनमें इश्क़ है, दर्द है और और म्यूज़िक का जादू है

आजकल की फिल्में लगेंगी इसके सामने कॉमेडी

आजकल की फिल्में जैसे ‘स्त्री 2’ थोड़ी मज़ेदार ज़रूर हैं, जिनमें डर और कॉमेडी का मिक्स मसाला लोगों को हंसी और डर का हल्का झटका साथ में लगता है। मज़ा तो आता है, लेकिन सच्ची हॉरर फिल्म वाली फील इनमें नहीं होती।

इस तरह की Scariest horror comedy फिल्मों का आज कल क्रेज़ है, लेकिन जब बात आती है classic horror film (असल हॉरर फिल्म) की, तो नाम सिर्फ एक ही याद आता है – The Exorcist।

दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म – The Exorcist

ये फिल्म आज की नहीं है, ये 1973 में आई थी। इतनी पुरानी फिल्म The Exorcist का बजट ₹104.96 करोड़ था, लेकिन इसने ₹3,800 करोड़ की बंपर कमाई की थी। सोचिए! उस ज़माने में इतनी कमाई। इस फिल्म ने आज भी लोगों के दिल और दिमाग में डर बसाया हुआ है। अगर आप Google पर top rated horror movie या world’s scariest movie सर्च करेंगे, तो यही नाम आपको सबसे ऊपर नज़र आएगा।

फिल्म की कहानी एक बच्ची पर आधारित है, जिसमें एक बुरी आत्मा का वास हो जाता है। उसकी मां, एक एक्ट्रेस, कुछ समझ ही नहीं पाती कि उसकी बच्ची अचानक इतनी अजीब क्यों बर्ताव कर रही है। फिर आता है एक पादरी, जो उसे बचाने की कोशिश करता है… और यहीं से शुरू होता है असली खौफ।

इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है, जो आज भी इसे एक top rated horror movie बनाती है। इतना ही नहीं, The Exorcist को अक्सर highest grossing horror film की लिस्ट में गिना जाता है और उसका कारण इसकी कमाई है, जो हम आपको बता ही चुके हैं।

ये पढ़ें: UPI यूज़र्स पर हमला? देश की डिजिटल सुरक्षा पर है खतरा – Special Ops season 2 का नया मिशन और नयी रिलीज़ डेट जानें

फिल्म में ही नहीं, इससे जुडी असली कहानियाँ भी डराती हैं

The Exorcist सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि real life horror incidents के लिए भी कुख्यात है। शूटिंग के दौरान इस फिल्म के सेट पर आग लग गई थी, कुछ क्रू मेंबर्स की रहस्यमयी मौतें भी हुईं। रिलीज़ के बाद, ये फिल्म थिएटर में भी कई लोगों को पैनिक अटैक और बेहोशी दे गयी।

The Exorcist अब OTT पर

ये फिल्म लेजेंडरी है और अगर ये खबर पढ़कर आप इसे देखना चाहते हैं, और सोच रहे हैं कि कहाँ देखें, तो इसका जवाब है – The Exorcist on OTT । जी हां, ये फिल्म अब Prime Video (The Exorcist on Prime Video) पर उपलब्ध है, और आप इसे अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं। लेकिन मेरी राय ये है कि अकेले न देखें और रात में न देखें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.