UPI यूज़र्स पर हमला? देश की डिजिटल सुरक्षा पर है खतरा – Special Ops season 2 का नया मिशन और नयी रिलीज़ डेट जानें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप K.K. Menon के फैन हैं और Special Ops new season का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, तो ये खबर आपके लिए है। पहले ये सीज़न special ops season 2, 11 जुलाई को रिलीज़ होने वाला था, लेकिन अब ये 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया जायेगा। लेकिन इस बार जासूसी की ये कहानी और भी ज्यादा रोमांचक और खतरनाक होने वाली है, क्योंकि अब जंग मैदान में नहीं, बल्कि साइबर स्पेस में लड़ी जाएगी।

ये पढ़ें: ₹835 करोड़ की Ramayana के पीछे का मास्टरमाइंड: गैराज से हॉलीवुड तक पहुँचे नमित मल्होत्रा कौन हैं?

क्यों टली Special Ops new season 2 की रिलीज़ डेट?

Special Ops release date के बदले जाने की जानकारी खुद के.के. मेनन ने एक वीडियो के ज़रिए दी है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे हालात थे जो उनके कंट्रोल में नहीं थे, इसलिए ये फैसला लिया गया। उन्होंने वादा किया है कि इस बार सारे एपिसोड एक साथ रिलीज़ किए जाएंगे, यानि आपको हर एक हफ्ते एक एपिसोड का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

Special Ops new season की कहानी में क्या नया है?

इस बार हिम्मत सिंह (के.के. मेनन) और उनकी टीम का मुकाबला एक ऐसे दुश्मन से है जो नज़र नहीं आता, बल्कि पूरे देश की डिजिटल सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है। ये कहानी साइबर टेररिज़्म और डिजिटल वॉरफेयर के इर्द-गिर्द घूमती है।

भारत के UPI यूज़र्स पर एक ग्लोबल साइबर अटैक होता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ जाती है। हिम्मत सिंह कहते हैं, “The country that wins the cyber war, wins it all।” यानि अब जंग सिर्फ बॉर्डर पर नहीं, बल्कि डेटा की दुनिया में भी लड़ी जा रही है।

ये पढ़ें: न घर खरीदो, न करोड़ों लगाओ – इतने लाख में पाओ Dubai Golden Visa हमेशा के लिए

के.के. मेनन का किरदार फिर से लाएगा गहराई

K.K. Menon ने कहा, “हिम्मत सिंह कभी भी ग्लोरी के पीछे नहीं भागा, वो सिर्फ देश की रक्षा करता है। इस बार लड़ाई शांत है, लेकिन पहले से ज्यादा ख़तरनाक।”

“special ops season 2” में पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी दिखाई देंगे। Karan Tacker, Saiyami Kher, Vinay Pathak, Meher Vij, Mujhammil Ibrahim भी अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। वहीं प्रकाश राज और ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार इस बार की कहानी में नई जान डालने वाले हैं।

किसने बनाई है ये सीरीज?

इस सीरीज को Neeraj Pandey नीरज पांडे ने क्रिएट किया है, जो पहले ‘A Wednesday!’, ‘Khakee: The Bihar Chapter’ और ‘The Freelancer’ जैसी शानदार थ्रिलर सीरीज़ और फिल्मों में अपना टैलेंट दिखा चुके हैं। “special ops new season” में उन्होंने परंपरागत जासूसी के तरीकों के साथ मॉडर्न साइबर थ्रेट्स को मिलाकर एक नया और ताज़ा प्लॉट तैयार किया है।

“special ops new season release date” अब 18 जुलाई 2025 है। ये सीज़न JioStar पर एक साथ सभी एपिसोड्स के साथ स्ट्रीम होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products