आज भारत में सोने के दाम: Gold Rate in India Today (23 अक्टूबर 2025)

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज का दिन अगर आप सोना खरीदने या उसमें निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ये रिपोर्ट आपके लिए ही है। त्योहारों का मौसम आ चुका है और शादियों का सीज़न भी सर पर पर। ऐसे में Gold Prices in India में हलचल जारी है। देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरट और 22 कैरट Gold rate (सोने के दाम) में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

आज यानी 23 अक्टूबर 2025 को भारत में 10 ग्राम 24 कैरट गोल्ड का औसत दाम ₹1,23,830 और 22 कैरट का ₹1,13,430 के करीब है। आइए जानते हैं, आपके शहर में क्या चल रहा है आज का Gold Rate in India Today

भारत के प्रमुख शहरों में Gold Rate (आज के सोने के दाम)

शहर24 कैरट के Gold Rate
(10 ग्राम) 
22 कैरट Gold Rate
(10 ग्राम) 
अहमदाबाद₹ 1,25,130 1,14,700
बेंगलुरु₹ 1,30,570₹ 1,19,690
भोपाल₹ 1,25,180₹ 1,14,800
भुबनेश्वर₹ 1,25,080₹ 1,14,650
चंडीगढ़₹ 1,26,030₹ 1,14,800
चेन्नई₹ 1,30,900₹ 1,20,010
दिल्ली₹ 1,26,030₹ 1,14,800
हैदराबाद₹ 1,25,080₹ 1,14,650
जयपुर₹ 1,25,230₹ 1,14,800
कानपुर₹ 1,26,030₹ 1,14,800
केरला₹ 1,25,080₹ 1,14,650
कोलकाता₹ 1,25,080₹ 1,14,650
लखनऊ₹ 1,26,030₹ 1,14,800
मुंबई₹ 1,29,457₹ 1,18,667
मैसूर₹ 1,25,080₹ 1,14,650
नासिक₹ 1,25,110₹ 1,14,680
पटना₹ 1,25,130₹ 1,14,700
पुणे₹ 1,25,080₹ 1,14,650
सूरत₹ 1,25,130₹ 1,14,700
वड़ोदरा₹ 1,25,130₹ 1,14,700
विशाखापट्नम₹ 1,25,080₹ 1,14,650

नोट: ऊपर दिए गए रेट में GST या मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। वास्तविक कीमत जानने के लिए अपने नज़दीकी ज्वेलर से जानकारी लें।

24 कैरट और 22 कैरट सोने में क्या अंतर है?

24 कैरट सोना सबसे शुद्ध होता है, इसमें लगभग 99.9% सोना होता है और इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिलाई जाती। इसकी चमक ज़्यादा होती है, लेकिन यह बहुत मुलायम होने के कारण आभूषणों में उपयोग नहीं किया जाता। इसका प्रयोग सिक्के और गोल्ड बार बनाने में किया जाता है।

22 कैरट गोल्ड ज्वेलरी बनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें लगभग 92% शुद्ध सोना और बाकी 8% अन्य धातुएं जैसे चांदी, निकल या तांबा शामिल होता है, जिससे यह मज़बूत बनता है और डिजाइनिंग आसान हो जाती है। इस वजह से 22 कैरट गोल्ड से आभूषण बनाए जाते हैं।

24K और 22K गोल्ड के बीच मुख्य अंतर

तुलना बिंदु24 कैरट गोल्ड22 कैरट गोल्ड
शुद्धता99.9% सोनालगभग 92% सोना
उपयोगसिक्के, बार, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादआभूषण और गहने
मजबूतीमुलायम और लचीलामज़बूत और टिकाऊ
रंगज्यादा पीला और चमकीलाहल्का पीला
कीमतमहंगातुलनात्मक रूप से सस्ता

सोने की कीमतें क्यों बदलती रहती हैं?

भारत में Gold rate रोज़ाना कई कारणों से बदलती हैं। इन कारणों को समझना निवेशकों के लिए ज़रूरी है।

1. मांग और आपूर्ति
त्योहारों या शादी के सीजन में जब सोने की मांग बढ़ती है और आपूर्ति सीमित होती है, तो कीमतें ऊपर जाती हैं। वहीं जब मांग घटती है, तो रेट स्थिर या कम हो जाते हैं।

2. महंगाई दर
महंगाई बढ़ने पर सोने के दाम भी बढ़ जाते हैं क्योंकि यह सुरक्षित निवेश माना जाता है। यही कारण है कि आर्थिक अस्थिरता के समय लोग सोने में निवेश करते हैं।

3. ब्याज दरें
ब्याज दरें घटने पर लोग निवेश के लिए सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे मांग बढ़ती है और कीमतें ऊपर जाती हैं। वहीं ब्याज दरें बढ़ने पर सोना बेचा जाने लगता है, जिससे रेट में कमी आती है।

4. सरकार का स्वर्ण भंडार
अगर किसी देश की सरकार या रिज़र्व बैंक सोने की बड़ी मात्रा रखता है, तो बाज़ार में सोने की उपलब्धता घट जाती है। इससे Gold rate बढ़ जाते हैं।

5. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा की कीमतें
भारत में सोना डॉलर के भाव पर निर्भर करता है। जब रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो सोना महंगा पड़ता है।

6. वैश्विक हालात और राजनीतिक तनाव
युद्ध, आर्थिक संकट या किसी देश में अस्थिरता आने पर निवेशक सोने को सुरक्षित संपत्ति मानते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं।

7. टैक्स और चुंगी
हर राज्य में टैक्स, एंट्री चार्ज और चुंगी के अलग-अलग नियम होते हैं, इसलिए हर शहर में गोल्ड रेट एक जैसा नहीं होता।

8. मेकिंग चार्ज
ज्वेलरी बनवाते समय सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। डिजाइन और दुकान के अनुसार ये चार्ज अलग-अलग होते हैं।

सोना खरीदने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

भारत में सोना सिर्फ़ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और भरोसे का प्रतीक है। इसलिए खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

शुद्धता की जांच करें
सोना खरीदते समय हमेशा उसकी शुद्धता देखें। 24 कैरट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन आभूषण के लिए 22 कैरट और 18 कैरट ज्यादा उपयुक्त हैं। सोना जितना शुद्ध, उतना महंगा।

किस प्रकार का सोना खरीदना है?
अगर निवेश के लिए खरीदना है तो 24 कैरट के सिक्के या गोल्ड बार अच्छा विकल्प हैं। आभूषण के लिए 22 कैरट बेहतर है क्योंकि ये मजबूत होते हैं।

सोने की प्रामाणिकता
हमेशा BIS हॉलमार्क वाले सोने को ही खरीदें। इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है और बेचते समय सुनार भी इसे आसानी से स्वीकार करता है।

मेकिंग चार्ज और GST
ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज 8% से 16% तक हो सकता है। इसके अलावा 3% GST भी अलग से देना होता है।

खरीदने का सही समय
त्योहारों और शादियों के मौसम में Gold rate गोल्ड रेट बढ़ जाते हैं। अगर निवेश करना है, तो इन्हीं दिनों से पहले खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

निवेश के अलग-अलग तरीके

सोने में निवेश के कई तरीके हैं — फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड।

वास्तविक सोना (Physical Gold)
इसमें सिक्के, बार या ज्वेलरी खरीदी जाती है। इसमें सुरक्षा और स्टोरेज की ज़िम्मेदारी खरीदार की होती है।

गोल्ड ETF
ये इलेक्ट्रॉनिक रूप में होता है। इसे रखने के लिए स्टोरेज नहीं चाहिए और यह सुरक्षित माना जाता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)
ये सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं। इनमें ब्याज का लाभ भी मिलता है और मैच्योरिटी के बाद टैक्स नहीं देना पड़ता।

क्यों बढ़ी रहती है भारत में सोने की लोकप्रियता

भारत में सोना सिर्फ़ निवेश नहीं, एक भावना है। धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से सोने का महत्व बहुत बड़ा है। अक्षय तृतीया, धनतेरस और दिवाली जैसे पर्वों पर इसकी मांग बढ़ जाती है। डिजिटल गोल्ड की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन असली सोने की चमक अब भी बरकरार है।

Gold rate (सोने की कीमतें) रोज़ बदलती हैं, इसलिए खरीदने से पहले रोज़ाना का Gold Rate चेक करना ज़रूरी है। निवेश के लिहाज़ से यह एक सुरक्षित विकल्प है जो समय के साथ अपनी कीमत बनाए रखता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung के 3 नए फोल्डेबल भारत के BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखे, Galaxy Z Fold 8 Wide है सबसे अलग

Samsung के तीन नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Wide और Z Flip 8 भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नज़र आए हैं, जो इनके जल्द भारत आने का एक बड़ा इशारा है। लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा एक नए नाम की है, और वो है Galaxy Z Fold 8 Wide। …

ImageGold Rate in India – आज भारत में सोने की कीमत क्या है ? जानिये भारत के बड़े शहरों में आज का सोने का भाव

देश भर में आज सोने के दाम क्या हैं – Today’s Gold Rate in India सोने की कीमत बेंगलुरु चेन्नई दिल्ली हैदराबाद मुंबई 22 कैरट ₹1,14,700 ₹1,14,800 ₹1,14,800 ₹1,14,650 ₹1,14,650 24 कैरट ₹1,25,130 ₹1,26,030 ₹1,26,030 ₹1,25,080 ₹1,25,080 सोने में इन्वेस्ट यानि निवेश करना हो, या किसी त्यौहार या शादी के अवसर पर सोना खरीदना हो, …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.