इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ते कदम क्या सुरक्षित हैं? अबकी बार इस नामी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार में लगी आग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग पकड़ने की घटनाएं ही सामने आयीं हैं, लेकिन ये पहली बार है जब एक इलेक्ट्रिक कार के अचानक आग पकड़ने की घटना सामने आयी है। एक तरफ जहां लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीँ दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक वाहनों के निरंतर आग पकड़ने या बैटरी में ब्लास्ट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति जो पेट्रोल/डीज़ल वाली गाड़ी से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ने की सोच रहा है, ज़ाहिर है कि उसके कदम रुक ही जायेंगे। इस बार ये घटना कनाडा में हुई है और ये गाड़ी एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी Tesla की इलेक्ट्रिक कार है।  

ये पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक दे रहे स्पेशल इंटरेस्ट रेट पर लोन; इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

ये Tesla मॉडल Y इलेक्ट्रिक कार है और गाड़ी के मालिक का नाम जमील जूठा है। ये अपनी कार को लेकर कनाडा, ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित गोल्फ कोर्स जा रहे थे और इन्हें अपनी गाड़ी में पावर डाउन का एक अलर्ट सुनाई दिया और गाड़ी स्वत: ही लॉक हो गयी। जिसके ठीक बाद गाड़ी में से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और इस समय वो गाड़ी के अंदर ही थे। गाड़ी से बाहर निकलने के लिए किसी तरह इन्होंने खिड़कियों के कांच तोड़े और ये बाहर आये। अगले कुछ मिनटों में ही इस इलेक्ट्रिक कार ने आग पकड़ ली। 

जमील जूठा के अनुसार, जब उन्होंने गाड़ी के दरवाज़े खोलने चाहे, तो वो नहीं खुले, खिड़कियाँ भी नीचे नहीं हुई और इसीलिए उन्हें इन्हें तोड़कर अपनी जान बचानी पड़ी। गाड़ी से निकलते ही, उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने बताया कि ये गाड़ी सिर्फ आठ महीने पुरानी है।

गाड़ी के आग पकड़ने की घटना को वहाँ एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर शेयर किया। फायर फाइटरों के आने बाद, उन्हें इस आग को बुझाने के लिए लगभग 5 मिनट का समय लगा। अच्छा ये हुआ, कि गाड़ी चला रहे व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध ये 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बना सकते हैं आपका सफर आसान

लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि इलेक्ट्रिक वाहन, लोगों के लिए अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageयहां से खरीदें इलेक्ट्रिक कार: सरकार की तरफ से 1 लाख की सब्सिडी और रजिस्ट्रेशन फीस माफ़

उत्तर प्रदेश में जो लोग नयी गाड़ी खरीदने वाले हैं, उनके लिए तो ये एक तरह से रहने दिवाली का तोहफा ही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की नई Electric Vehicle Manufacturing and Mobility Policy-2022 को कैबिनेट में मंज़ूरी दे दी गयी है और अब UP में इलेक्ट्रिक वाहन ( Electric Car In UP …

Imageइलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक दे रहे स्पेशल इंटरेस्ट रेट पर लोन; इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

देश में ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ रहा है। ICE वाहनों (पेट्रोल और डीज़ल अपर चलने वाली गाड़ियाँ) की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेज़ी में बढ़ रही है। हम सभी जानते हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ी और बाइकों की खरीद के लिए लोगों को प्रेरित करने का सबसे बड़ा कारण है कि ये प्रदूषण …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Discuss

Be the first to leave a comment.