Tecno Pova Slim 5G Vs Realme 15T: बेहद स्लिम डिज़ाइन या पावर पैक्ड बैटरी, किसे चुनेंगे आप?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। हाल ही में 20,000 के बजट में Tecno Pova Slim 5G और Realme 15T 5G लॉन्च हुए हैं। एक तरफ Realme 15T में दमदार 7000mAh बैटरी और AI कैमरा फीचर्स हैं। वहीँ इसी बजट में Tecno Pova Slim दुनिया का सबसे स्लिम कर्व्ड 5G फोन होने का दावा करता है। तो आखिर कौन-सा फोन दोनों में से आपके लिए सही रहेगा? आइए Tecno Pova Slim 5G Vs Realme 15T की तुलना करके जानते हैं।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days बनाम Amazon Great Indian Festival 2025: किस पर मिलेगी सस्ती डील?

Tecno Pova Slim 5G vs Realme 15T 5G: क्या है नया और अलग?

Tecno Pova Slim सिर्फ 5.95mm मोटा और 156 ग्राम का है, जो इसे दुनिया का सबसे हल्का और स्लिम कर्व्ड 5G फोन बनाते हैं। वहीँ Realme 15T भी स्लिम (7.79mm) है लेकिन इसका वज़न 181 ग्राम है।

Pova Slim में 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस) है। वहीं Realme 15T में थोड़ा छोटा 6.57-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले (120Hz, 4000 निट्स ब्राइटनेस) दिया गया है। अगर आप स्पेसिफिकेशनों पर ध्यान दें तो, Pova Slim की डिस्प्ले बेहतर है।

ये पढ़ें: Realme 15T 5G भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ

Realme 15T में काफी बड़ी 7000mAh की बैटरी है, जो 60W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेकिन स्लिम डिज़ाइन होने के कारण Tecno Pova Slim में कंपनी केवल 5160mAh की बैटरी दे पायी है। वैसे 5.95mm की मोटाई के साथ, ये बैटरी काफी सराहनीय है। इसमें आपको 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Realme 15T में आप 50MP + 2MP ड्यूल रियर कैमरा के साथ फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसमें सेल्फी के शौक़ीन लोगों का ध्यान रखते हुए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही AI Edit Genie और Soft Light filters जैसे कैमरा फीचर्स भी हैं। Tecno Pova Slim में 50MP रियर कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा है, दोनों 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

realme 15T

सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो, Realme 15T में Android 15 पर realme UI 6.0 स्किन है। ये फोन 3 OS अपडेट के वाडे के साथ भी आया है। दूसरी तरफ, Tecno Pova Slim भी Android 15 पर चलता है, लेकिन इसमें HiOS 15 स्किन है। इसके कुछ अलग फीचर Dynamic Mood Light Design व Ella AI assistant भी हैं।

ये पढ़ें: iPhone यूज़र्स अब कर पाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग – बस अपनाएं ये तरीके, Android फोन में भी बंद कर सकते हैं कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट

Tecno Pova Slim 5G vs Realme 15T 5G: क्या है समान?

  • दोनों ही फोनों में MediaTek Dimensity 6400 5G chipset है, यानि परफॉरमेंस आपको इनमें एक सी मिलेगी।
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP रेटिंग (धूल/पानी से सुरक्षा) भी दोनों में मौजूद है।
  • Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और 5G SA/NSA सपोर्ट दोनों ही डिवाइसों का हिस्सा हैं।

Tecno Pova Slim 5G vs Realme 15T 5G: कीमत

  • Tecno Pova Slim 5G केवल एक स्टोरेज वैरिएंट (8GB + 128GB) में आया है, जिसकी कीमत ₹19,999 है।
  • वहीँ Realme 15T 5G को आप तीन स्टोरेज मॉडलों में खरीद सकते हैं।
    • 8GB + 128GB – ₹18,999 (ऑफर्स के साथ)
    • 8GB + 256GB – ₹20,999
    • 12GB + 256GB – ₹22,999

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE: नया Fan Edition कितना बेहतर?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageRedmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी या टेलीफोटो लेंस और स्लिम डिज़ाइन, किसे चुनें?

Redmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: ₹40,000 के आसपास का मिड-रेंज सेगमेंट इस समय भारत का सबसे दिलचस्प बाज़ार बन चुका है, जहाँ हर फोन की एक अलग खास पहचान है। Redmi ने अपनी परफॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ की भारत में पहली एंट्री Redmi Turbo 5 के साथ की है, और इसका …

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.