TECNO PHANTOM V Flip 2 और TECNO PHANTOM V Fold 2 धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Techno ने अपनी Techno Phantom V सीरीज का टीजर साझा किया था, और आज इस सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में TECNO PHANTOM V Flip 2 और TECNO PHANTOM V Fold 2 इन दो मॉडल्स को शामिल किया गया है। आगे इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Pixel Drop दिसंबर 2024 रोलआउट: मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Techno Phantom V सीरीज कीमत और उपलब्धता

इस सीरीज के TECNO PHANTOM V Flip 2 को 34,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है, और इसका PHANTOM V Fold 2 79,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है, हालांकि ये लॉन्च प्राइस है, जिसमें ऑफर्स भी शामिल है।

Flip 2 Travertine Green, Moondust Grey इन दो रंगों में पेश किया गया है, और Fold 2 Karst Green, Rippling Blue इन दो रंगों में पेश किया गया है। फोन्स की बिक्री 13 दिसंबर से शुरू होगी, और इन दोनों फोन्स को को आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

TECNO PHANTOM V Flip 2 फीचर्स

इस फ़ोन में 6.9 इंच का FHD+ LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM Dimming, और 100% P3 Color Gamut को सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त 3.64 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो Cute Pets 2.0, Smart NFC Tag, Five Custom Mini Games, और 2,000+ ऐप्स को सपोर्ट करता है।

फ़ोन Dimensity 8020 6nm SoC द्वारा संचालित होता है, और Mali-G77 MC9 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। ये HiOS लेयर के साथ Android 14 पर रन होगा। फ़ोन को TÜV Blue Light Protection सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है, जो कवर स्क्रीन सेल्फी और क्लासिक DV मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। फ़ोन में 4720mAh की बैटरी दी गयी है, और ये 70W अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

TECNO PHANTOM V Fold 2 फीचर्स

इस फ़ोन में 7.85 इंच का 2K+ LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM Dimming, और 100% P3 Color Gamut को सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.42 इंच का LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है,

ये फ़ोन MediaTek Dimensity 9000+ SoC द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G710 MC10 GPU दिया गया है। इसमें आपको 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। ये भी HiOS लेयर के साथ Android 14 पर रन होगा। फ़ोन को TÜV Blue Light Protection सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। इसके साथ आपको PHANTOM V Pen भी मिलेगा।

इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OV50H 1/3″, OIS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल FOV 115 अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2x ऑप्टिकल ज़ूम, 20x डिजिटल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल + 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है। ये फ़ोन में 5750mAh Aircell की बैटरी के साथ आता है, और ये 70W अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी लीक हुई, 2026 में हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageTechno Phantom V सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर आया सामने, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Techno ने सितंबर में चीन में अपनी Techno Phantom V सीरीज को लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Techno Phantom V सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर साझा किया है। इस सीरीज में TECNO PHANTOM V Fold2 और V Flip2 …

ImageTecno Phantom V Fold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Tecno Phantom V Fold 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को Tecno Phantom V Fold के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा, हालांकि लॉन्च से पहले ही एक टिपस्टर द्वारा इस फ़ोन की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक कर दी गयी हैं। आगे Tecno Phantom V Fold 2 …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.