TCL ने नयी ऑडियो लाइनअप को किया लांच, नैकबैंड और वायर्ड इयरफोन किये है पेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TCL ने इंडियन मार्किट में अपनी नयी ऑडियो प्रोडक्ट रेंज को पेश किया है जिसमे कंपनी ने ओवर दी इयर, नैकबैंड, वायर इयरफोन केटेगरी में प्रोडक्ट्स लांच किये है। लांच इवेंट में

ही कंपनी ने यह संकेत भी दिए की जल्द ही मार्किट में TCL के TWS भी देखने को मिल सकते है।

TCL Over the ear हेडफोन के फीचर

TCL ने दो ओवर-ईयर हेडफोन्स भी भारत में लॉन्च किए हैं। TCL ELIT400NC सबसे प्रीमियम मॉडल है, जिसकी कीमत भारत में 6,999 रुपये है। यह सिमेंट ग्रे और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसमें ANC और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन ANC के बिना 22 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है और ANC के साथ इसका इस्तेमाल आप 16 घंटे तक कर सकते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो कि 15 मिनट के चार्ज पर चार घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है।

TCL ELIT400NC मैमोरी फोम कुशन के साथ आता है और यह काफी हल्का व आपके सिर के लिए काफी आरामदायक है। इसमें म्यूज़िक व कॉल कंट्रोल और इको कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है।

TCL Wired In-Ear हेडफोन के फीचर

वायर्ड इन-ईयर हेडफोन्स सेगमेंट में TCL ने TCL ACTV100 पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये है। इसमें दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, मोंज़ा ब्लैक और क्रिमसन व्हाइट। इस ईयरफोन्स के साथ तीन अलग-अलग साइज़ के ईयर टिप दिए गए हैं और कानों के चारों ओर बेहतर पकड़ के लिए इसमें एक अंडाकार ट्यूब दी गई है।

TCL ACTV100 में फ्लैक्सिबल ईयर-हुक डिज़ाइन दिया गया है और ये स्वैट और स्प्लैश प्रूफ IPX4 रेटेड है। TCL SOCL300 की कीमत महज 599 रुपये है और यह इन-ईयर ईयरफोन्स 8.6mm ऑडियो ड्राइवर्स से लैस हैं। इसमें एन्हैंस्ड बेस और मेडिकल सिलिकॉम ईयर टिप दिया गया है। इसमें TCL SOCL200 भी है, जिसकी कीमत 499 रुपये है, जो कि 12.2mm ऑडियो ड्राइवर्स से लैस हैं। अंत में एंट्री-लेवल TCL SOCL100 की कीमत 399 रुपये है। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो हैं ओशन ब्लू, फैंटम ब्लैक, सनराइज़ पर्पल और सनसेट ऑरेंज।

TCL हेडफ़ोनों की कीमत और उपलब्धता

Product Price
TCL ELIT400NC ओवर दी इयर वायरलेस हेडफोन Rs. 6,999
TCL MTRO200 ओवर दी इयर वायर हेडफोन Rs. 1,799
TCL ELIT200NC नैकबैंड हेडफोन Rs. 2,299
TCL SOCL200BT नैकबैंड हेडफोन Rs. 1,299
TCL ACTV100BT नैकबैंड हेडफोन Rs. 1,799
TCL ACTV100 वायर हेडफोन Rs. 699
TCL SOCL300 वायर हेडफोन Rs. 599
TCL SOCL200 वायर हेडफोन Rs. 499
TCL SOCL100 वायर हेडफोन Rs. 399

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageTCL ने इंडिया में किये 4K और 8K Android TV 50W Onkyo साउंड बार और डॉल्बी विज़न के साथ लांच

इंडियन मार्किट में आज TCL कंपनी ने अपनी लेटेस्ट QLED टीवी रेंज को अलग-अलग स्क्रीन साइज़ के साथ पेश कर दिया है जिनकी कीमत 45,990 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने C715, C815 और X915 सीरीज को 50 इंच से 85 इंच स्क्रीन साइज़ तक लांच किया है। यह सभी स्मार्टटीवी एंड्राइड प्लेटफार्म पर आधारित है …

ImageLumiford ने लांच किया XP70 वायरलेस इयरफोन, कीमत सिर्फ 2,599 रुपए

इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Lumiford ने आज इंडियन मार्किट में नैकबैंड स्टाइल के अपने XP70 वायरलेस इयरफ़ोनों को लांच कर दिया है। यह इयरफोन स्लीक डिजाईन एंड मैग्नेटिक कंट्रोल के साथ आता है जो आपको लगभग 10 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। आपको बता दें कि Lumiford ने इससे पहले नए वायरलेस इयरफोन को …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.