जापान के प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Sony ने अपने नए स्मार्टफोन Xperia XZ1 के भारतीय संस्करण को लॉन्च किया है। पिछले महीने बर्लिन में आयोजित हुए एक विशेष समारोह में Sony Sony’s Xperia XZ1 Compact और Xperia XA1 Plus के साथ यह स्मार्टफोन पेश किया गया था। (Read in English)
भारत में लॉन्च हुए Sony Xperia XZ1 का सबसे बड़ा आकर्षण है, इसका प्रभावशाली मुख्य कैमरा, नवीनतम प्रोसेसर और एंड्रॉइड का आधुनिकतम सॉफ्टवेयर।
Sony Xperia XZ1 की प्रमुख विशेषताएं
बाहर से, Xperia XZ1 सोनी के पारम्परिक डिजाइन को कुछ मामूली बदलावों के साथ प्रस्तुत करता है।सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android Oreo ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर संचालित होता है। डिवाइस 5.2 इंच की फुल HD(1080 × 1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आती है, जो मोटी बीज़ल्स से घिरी हुई है और Gorilla Corning Glass 5 द्वारा संरक्षित है।
सोनी के इस नए फ्लैगशिप डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है जो एड्रेनो 540 GPU के साथ आता है। प्रोसेसर को 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से समर्थ किया गया है, जिसे SD कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो इस हाई-एंड फोन में 3D स्कैनिंग फीचर के साथ MotionEye 19MP Exmor RS सेंसर कैमरा है। रियर कैमरा 5-Axis stabilization का भी समर्थन करता है और 960 FPS पर धीमी गति वाली वीडियो रिकॉर्डिंग की शूटिंग में भी सक्षम है। जबकि,Xperia XZ1 में 22mm वाइड लेंस वाला 13MP का सेल्फी कैमरा है, जो सोनी के Exmor RS मोबाइल इमेजिंग सेंसर द्वारा संचालित है।
Xperia XZ1 के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, Bluetooth, Wi-Fi, USB OTG, USB Type-C और GPS शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर को पॉवर बटन के नीचे एम्बेडेड किया गया है, जो कि फोन के दाहिने किनारे पर रखा गया है।
Sony Xperia XZ1 मूल्य और उपलब्धता
सोनी ने भारतीय बाजार में Xperia XZ1 की कीमत 44,999 रुपये रखी है और यह 25 सितंबर से दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भारत भर में विक्रय किया जायेगा।
Sony Xperia XZ1 के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Sony Xperia XZ1 |
Display | 5.2-inch, Full HD (1920 x 1080), Gorilla Glass 5 |
Processors | Octa-core Snapdragon 835, Adreno 540 GPU |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 64GB, MicroSD card support up to 256GB |
Software | Android Oreo |
Primary Camera | 19MP rear camera with Exmos RS sensor, 1/2.3″ sensor, f/2.0 lens, 4K video, Slow motion videos at 960fps |
Secondary Camera | 13MP front-facing camera with 1/3″ Exmor RS sensor, 22mm wide-angle f/2.0 lens, 1080p video recording |
Battery | 2700mAh, fast charging |
Others | 4G VoLTE, USB 3.1 Type-C, NFC, Bluetooth 5.0 LE, dual-band Wi-Fi ac, Water and dust resistant, fingerprint sensor, 3.5mm Audio Jack |
Price | Rs 44,990 |
यह भी पढ़ें: इन स्मार्टफोनों को मिलेगा Android 8.0 Oreo अपडेट, देखिये सम्पूर्ण सूची