Sony Xperia 1 II हुआ स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 4K HDR OLED डिस्प्ले के साथ लांच: जाने क्या है ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले हफ्ते MWC 2020 के कैंसिल होने की वजह से काफी संख्या में स्मार्टफोन पेश नहीं हो पाएँ और इसी के चलते सोनी ने MWC के लिए तैयार किये गये फोंन को आज पेश किया है। Sony Xperia 1 II को कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लांच कर दिया है। फोन मे आपको स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और 4K HDR OLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है फोन के फ्लैगशिप ग्रेड फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Android 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Sony Xperia 1 II के फीचर

Xperia 1 II 5G में सामने की तरफ आपको 6.5-इंच की 4K OLED डिस्प्ले 21:9 सिनेमेटिक आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। 90Hz रिफ्रेश रेट और मोशन ब्लर रिडक्शन के साथ डिवाइस 92% स्क्रीन-टू-रेश्यो प्राप्त करती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है।

यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो एंड्राइड 10 पर रन करने के साथ 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ में 12MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 12MP 135-डिग्री अल्ट्रा -वाइड लेंस, 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 3D iToF सेंसर भी दिए गये है। सामने की तरफ आपको विडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Sony Xperia 1 II में 5G के लिए ड्यूल-बैंड SA/NSA सपोर्ट के साथ VoLTE नेटवर्क सपोर्ट, Wi-FI, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC, USB टाइप C पोर्ट और 3.5 ऑडियो जैक को भी शामिल किया गया है। बैटरी के तौर पर यहाँ 4,000mAh की बड़ी बैटरी 21W USB-PD फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Sony Xperia 1 II 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Sony Xperia 1 II
डिस्प्ले 6.5-इंच (1644 x 3840 पिक्सेल) 4K OLED HDR, 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865
रैम 8GB
इंटरनल स्टोरेज 256GB UFS 3.0
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रियर कैमरा 12MP + 12MP + 12MP + 3D iToF
फ्रंट कैमरा 8MP
फीचर SA/NSA ड्यूल बैंड सपोर्ट, GPS/A-GPS, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C पोर्ट
बैटरी 4000mAh, 21W USB-PD फ़ास्ट चार्जर
कीमत –

Related Articles

ImagePOCO X8 Pro पर 6 हज़ार की कटौती, Flipkart Big Billion Days के दाम आए सामने

POCO ने Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए अपने फोनों की कीमतें बता दी हैं। कंपनी ने पहले लाइव रिवील का टीज़र दिया था, और उसके बाद सेल प्राइस वाले पोस्टर जारी कर दिए। इनमें X8 Pro सीरीज़, X8 सीरीज़, M8 Power, M8x और C-सीरीज़ के फोन शामिल हैं। अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर …

ImageMWC 2019 में Sony ने अलग-अलग कीमत में Xperia 10, Xperia 10 Plus, Xperia L3, Xperia 1 को लांच

इस साल बार्सिलोना में आयोजित MWC में सभी कंपनियां अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन लांच कर रही है और पिछले साल की ही तरह Sony ने इस साल भी इवेंट में आपने 4 नए और आकर्षक स्मार्टफोनों को लांच किया है। Xperia 10, Xperia 10 Plus, और Xperia L3 यहाँ पर किफायती कीमत वाले सेगमेंट में पेश किये …

ImageSony Xperia 5 हुआ OLED Cinema Wide 21:9 डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लांच

जैसा की काफी दिनों से चर्चा में था Sony ने IFA 2019 में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Xperia 5 को लांच आकर दिया है। इसमें लेटेस्ट CinemaWIde FHD+ HDR सपोर्ट डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के अलावा 6GB रैम और एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर मिलता है। तो चलिए इस लेटेस्ट फोन के फीचरों पर एक नज़र …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageiQOO 5 Pro हुआ 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

जैसा की पहले से ही टीज़ किया जा रहा था iQOO ने चीन में अपनी iQOO 5 सीरीज को लांच कर दिया है। सीरीज के तहत iQOO 5 और iQOO 5 Pro को पेश किया गया है जो iQOO 3 सीरीज का अपग्रेड वर्जन है। लांच इवेंट का ख़ास आकर्षण 120W फ़ास्ट चार्जिंग रही है …

Discuss

Be the first to leave a comment.