आपके फोनों की सुरक्षा के लिए सरकार लायी नया हथियार, अब कम हो जायेगा फ़ोन चोरी होने का डर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में जनता के स्मार्टफोनों की सुरक्षा के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने आज एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका नाम संचार साथी (Sanchar Saathi) है। ये खोये हुए या चोरी हुए मोबाइल फोनों के मामले में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उपयोगकर्ता को काफी राहत मिलेगी। संचार साथी नामक इस नागरिक-केंद्रित पोर्टल द्वारा स्मार्टफोनों के चोरी के मामले में या उनके दुरूपयोग करने के मामले में या फिर खो जाने पर उन्हें ब्लॉक करना, इससे सभी काम हो पाएंगे।

ये पढ़ें: CEIR से अपने चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल को कैसे ब्लॉक करें

दूरसंचार, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को उनके फोन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी उपकरण या सुविधाएं देना है।

Sanchar Saathi पोर्टल पर आप रजिस्टर किये हुए कनेक्शन, फ्रॉड या धोखाधड़ी कनेक्शन को रिपोर्ट करने, चोरी या खोये हुए स्मार्टफोन को ब्लॉक करने या मोबाइल फोन खरीदने से पहले IMEI नंबरों की प्रामाणिकता को जांचने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप संचार साथी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

कैसे करें संचार साथी पोर्टल का इस्तेमाल – How to use Sanchar Saathi

  1. सबसे पहले Sanchar Saathi की वेबसाइट पर जाएँ।
  2. यहां अपने नाम, नंबर, समेत खोये या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर, ब्रैंड, मॉडल और इनवॉइस (बिल) समेत मांगी गयी जानकारी को भरें।
  3. अब जहां फ़ोन खोया है, उस जगह के बारे में जानकारी दें. जैसे शहर, ज़िला, राज्य और तारीख।
  4. पुलिस में खोये हुए फ़ोन की दर्ज की हुई शिकायत की कॉपी भी आपसे यहां मांगी जाएगी और उसका कंप्लेंट नंबर भी।
  5. अब अपने या स्मार्टफोन के मालिक का नाम, पता, पहचान पत्र, इत्यादि भरें।
  6. आपके सामने स्क्रीन पर कॅप्टचा मोड होगा, उसे भरें और आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसके साथ इस शिकायत को पूरा करें।

Sanchar Saathi आपकी शिकायत के बाद, फ़ोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में मदद करता है। साथ ही आप इस वेबसाइट पर आपका फ़ोन मान्य या सही है या नहीं, ये भी जान सटे हैं। यानि IMEI नंबर द्वारा आप फ़ोन को वेरीफाई करके देख सकते हैं, कि ये चोरी का या पुराना फ़ोन तो नहीं है। इसके अलावा आप यहां फ्रॉड नम्बरों की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। संचार साथी की ये वेबसाइट TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection) द्वारा यूज़र्स को अपने या किसी के नाम पर कितने डिवाइस उपस्थित हैं, ये भी दिखाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageCEIR से अपने चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल को कैसे ब्लॉक करें

आज के समय में स्मार्टफोन खोना सबसे ज़्यादा नुकसानदायक है। इसके साथ सिर्फ आपके कॉन्टैक्ट ही नहीं खोते, बल्कि और भी काफी डाटा चला जाता है। आपका स्मार्टफोन कॉलिंग के अलावा और कई काम करता है, जैसे ऑफिस के मेल-मीटिंग, पैसों की लेन-देन, तस्वीरों और ज़रूरी डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान, इत्यादि। इसीलिए स्मार्टफोन खो जाने पर …

Imageजाने कैसे सिर्फ IMEI नंबर के जरिये अब खुद पता लगा पाएंगे आप अपने खोये स्मार्टफोन का

कभी आप कही घुमने गये हुए हो और आपको पता चले की आप अपना फोन किसी बस या ट्रेन में छोड़ आये या मार्किट में शूपिंग करते हुए आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाये तो कुछ देर के लिए ऐसा लगता है की आपके आपकी आइडेंटिटी की किसी ने चुरा ली। आज के डिजिटल माहौल …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.