Samsung जल्द लांच करेगा अपना पहला पॉप-अप कैमरा फोन: रिपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल स्मार्टफोन ब्रांड यूजर के फुल डिस्प्ले एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए पॉप-अप कैमरा का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं दिखे और इसमें फ्लिप कैमरा सेटअप पेश करने के बाद लगता है सैमसंग अब एक पॉप-अप कैमरा फोन पर काम कर रहा है। सामने आई रिपोर्ट यह संकेत मिलते है लेकिन फोन से जुडी कोई और जानकरी सामने नहीं आती है। उम्मीद यही है की यह Galaxy A-सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है।

सैमसंग पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन से जुडी ये लीक OnLeaks के जरिये सामने आई है। उम्होने डिवाइस का एक रेंडर पेश किया है जिसमे सैमसंग की डिवाइस पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ सामने फुल व्यू डिस्प्ले और पॉप-अप कैमरा सेंसर के साथ साफ़ तौर पर देखि जा सकती है।

सामने आये रेंडरों को ध्यान से देखने पर फोन का कलर ब्लैक नज़र आता है जबकि डिस्प्ले के चारों तरह आपको काफी पतले बेज़ेल के साथ कर्व एज भी देखने को मिलते है। पीछे की तरफ ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखता है, हो सकता है ये मिड-रेंज सेगमेंट में पेश की जाएँ।

इसके अलावा रेंडर में आपको नीचे की तरफ USB टाइप C पोर्ट के अलावा माइक और स्पीकर ग्रिल भी देखने को मिल जाती है। सैमसंग का लोगो भी आप पीछे की तरफ देख सकते है।

अगर कुछ अफवाहों को सच माने तो फोन में सैमसंग सामने की तरफ 6.5-इंच की डिस्प्ले दे सकता है लेकिन रैम, प्रोसेसर और स्टोरेज से जुडी को भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह लीक रेंडर और सामने आई जानकारी दोनों ही अभी किसी आधिकारिक सोर्स से आमने नहीं आई है और ना ही कंपनी ने किसी पॉप-अप कैमरा फोन को टीज़ किया है तो इसमें बदलाव की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

 

Related Articles

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Imageफुल-स्क्रीन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 20 फरवरी को आ रहा है एक किफायती फोन इंडिया में

पिछले काफी दिनों से मार्किट में विवो द्वारा Vivo V11 Pro के एक अपग्रेड वर्जन को लांच करने की बाते सामने आ रही थी। पिछले हफ्ते ही एक लीक हुई जानकारी के अनुसार Vivo का यह नया फोन Vivo V15 Pro हो सकता है। कंपनी द्वारा पेश किये टीज़र में फोन का नाम तो नहीं …

ImageSamsung का पहला पॉप-अप कैमरा सेटअप वाला फोन जल्दी होगा लांच; Galaxy A90 हो सकता है नाम

आज के समय में जहाँ पर फुल-व्यू डिस्प्ले प्रदान करने के लिए लगभग सभी कंपनियां अलग-अलग तरीके अपना कर यूजर को एक अलग एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है। वही Samsung का आगामी Galaxy A90 डिवाइस वापस से चर्चा में है क्योकि ऐसा सामने आया है की यह डिवाइस पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Discuss

Be the first to leave a comment.