Home अफवाहे/लीक्स Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है 60 से 90...

Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है 60 से 90 हज़ार रुपए की कीमत के बीच लांच

0
Galaxy A11 India Launch

Samsung का अगले महीने 11 फरवरी को एक लांच इवेंट पहले से ही निर्धारित हो चूका है जिसमे कंपनी अपना अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip को लांच कर सकती है। इसके बाद आज ताज़ा सामने आई लीक के अनुसार Galaxy Z Flip की कीमत $860 (~62,000 रुपए) से $1,295 (~92,000 रुपए) के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है। तो चलिए डिवाइस से जुडी लेटेस्ट लीक जानकरी पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: बेस्ट 120fps रिफ्रेश रेट गेम्स आपकी स्मूथ AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के लिए

Galaxy Z Flip की आपेक्षित कीमत और फीचर

ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z Flip की कीमत हाल ही में पेश किये गये Motorola Razr से कम कीमत में पेश किया जायेगा जिसमे स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। अगर अफवाहों की माने तो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ Galaxy Z Flip को अगले महीने लांच किया जा सकता है।

हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साईट पर भी डिवाइस को देखा गया जिसके हिसाब से फोन को 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जायेगा। सामने की तरफ 6.7-इंच की डिस्प्ले देने की उम्मीद है जो वर्टीकल पोजीशन में फोल्ड किया जा सकता है।

कैमरा के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ सेल्फी के लिए 10MP का कैमरा सेंसर भी मिल सकता है। फोन में 8K रेज़ोलुशन में विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। साथ ही साउथ- कोरिया में फोन का 5G वरिएन्त भी पेश हो सकता है लेकिन यह भी आधिकारिक तौर पर बताया नहीं गया है।

एक XDA मेम्बर के हवाले से ख़बर सामने आई है कि Galaxy Z Flip में 3,300mAh की बैटरी मिलेगी।

डिवाइस से जुडी एक और लीक जानकारी के अनुसार फोन में प्लास्टिक की जगह अल्ट्रा-थिन ग्लास डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जायेगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने यूरोप में अल्ट्रा-थिन ग्लास डिस्प्ले ट्रेडमार्क के लिए भी अप्लाई किया है। अल्ट्रा थिन ग्लास के इस्तेमाल से फायदा ये है की  स्क्रैच पड़ने पर प्लास्टिक लेयर को रिप्लेस किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version