Samsung Galaxy Watch 6 के रेंडर लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के लिए 26 जुलाई बड़ा दिन होने वाला है। कंपनी एक हफ्ते बाद अपने फोल्डेबल फोन से लेकर अन्य नेक्स्ट जनरेशन डिवाइस लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च इवेंट से पहले ही एक बड़ा लीक सामने आया है। लॉन्च में केवल कुछ दिन ही बाकी हैं और आज Samsung Galaxy Watch 6 के हाई रेजॉल्यूशन रेंडर लीक हो गए हैं, जिससे उसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये देखें : Flipkart Big Saving Days: 50,000 रुपये के अंदर में Google Pixel 7 और Google Pixel 7a बढ़िया विकल्प

Android Authority के अनुसार, ये लीक्स SnoopyTech की ओर से आए हैं। लीक हुए रेंडर के अनुसार, संभावना है कि Samsung Galaxy Watch 6 में 40mm और 44mm के दो वैरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, Classic वैरिएंट को 43mm और 47mm वैरिएंट में पेश करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

अगर ये बात सच साबित हुई तो हम आने वाले दिनों में सबसे बड़ी Samsung Smart Watch देख सकते हैं। जैसा कि Samsung Smart Watch लाइन में हमेशा होता है कि डिवाइस के दाईं ओर दो बटन होते हैं। ऐसा लगता है कि Samsung Galaxy Watch 4 की तरह ही Samsung Galaxy Watch 6 Classic का बेज़ल सेंट्रल डिस्प्ले के चारों ओर उठा हुआ है।

हालांकि, इन रेंडर की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन ये इतने वास्तविक हैं कि इन पर किसी तरह का कोई संदेह नजर नहीं आ रहा है। पिछले हफ्ते इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दक्षिण कोरियाई प्रोफेशनल फुटबॉलर सोन ह्युंग-मिन की कलाई पर यह वॉच देखी गई थी। वहीं, जिस तरह से पहले लीक्स से पता चलता है कि Samsung Galaxy Watch 6 Classic में कई सारे फीचर दिए जाने की संभावना है।

ये देखें : 7 बड़े अपग्रेड के साथ iPhone 15 Pro Max हो सकता लॉन्च, जान लें खूबियां

बता दें कि पिछले साल लॉन्च की गई Samsung Galaxy Watch 5 और Samsung Galaxy Watch 5 Pro में फिजिकल रोटेटिंग बेज़ल गायब थे इसलिए इसकी वापसी को लेकर Galaxy फैंस जरूर उत्साहित होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 15R धमाकेदार एंट्री – फ्लैगशिप स्पेक्स अब कम कीमत में

OnePlus अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 15R launch बहुत जल्द भारत और ग्लोबल मार्केट्स में होने वाला है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप OnePlus 15 के लॉन्च इवेंट में इस फोन की झलक दिखाकर साफ कर दिया है कि इसका इंतज़ार ज्यादा लंबा नहीं होगा। भारत में OnePlus 15R कब आएगा? टिप्स्टर योगेश ब्रार के लेटेस्ट …

ImageGalaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के पूरे स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक

Samsung का साल का दूसरा Galaxy Unpacked event इस बार अगस्त नहीं बल्कि जुलाई में होने वाला है। जैसे जैसे ये इवेंट नज़दीक आ रहा है, वैसे वैसे नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को लेकर भी काफी कुछ सामने आया है। अब Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 से सम्बंधित एक और लीक आयी …

ImageSamsung Galaxy S21 FE में होंगे 5 के विकल्प; सामने आयीं 3D तस्वीरें

Samsung के नए Galaxy S21 FE को लेकर भी काफी अफवाहें मौजूद थीं, जैसे कि इसे कंपनी Galaxy Unpacked event में लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने Unpacked event में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 ही लॉन्च किये। लेकिन एक बार फिर Galaxy S21 FE की अफवाहें …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra के रेंडर लीक: नया डिज़ाइन, पर क्या वाकई उचित अपग्रेड होगा?

Samsung अगले साल अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस लाइनअप में भी तीन ही फोन होने के आसार हैं। लेकिन फिलहाल सबसे ज़्यादा चर्चा Samsung Galaxy S26 Ultra की हो रही है, जिसके लीक रेंडर्स और कैमरा डिटेल्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं, इस बार डिज़ाइन में क्या …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च डेट लीक: इस बार देरी से आएगा सैमसंग का ‘AI-smart’ फोन

स्मार्टफोन फैंस के लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S26 Series Launch Date अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 lineup को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च करेगा। खास बात ये है कि लॉन्च इवेंट सैन फ्रांसिको में होगा, जो अब AI इनोवेशन हब बन चुका है। OpenAI और Perplexity …

Discuss

Be the first to leave a comment.