Samsung Galaxy S24 और S24 Plus लॉन्च: जानें स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung फिर अपनी नयी Galaxy S-सीरीज़ के साथ वापस आ गया है। आज कंपनी ने Galaxy Unpacked 2024 इवेंट में नयी Samsung Galaxy S24 सीरीज़ पेश की। हर बार की तरह इस बार भी कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24Samsung Galaxy S24 Plus, और Samsung Galaxy S24 Ultra ही पेश किये हैं। इनमें से Ultra मॉडल के बारे में हम आपको दूसरे लेख में बता चुके हैं। इसके अलावा इसमें Galaxy S24 और S24 Plus भी काफी बेहतरीन फीचरों के साथ आये हैं, जिनके बारे में हम यहां विस्तार से बात करेंगे।

Samsung Galaxy S24 और S24+ की कीमतें

Samsung Galaxy S24

  • 8+256GB – 79,999 रुपए
  • 8+512GB – 89,999 रुपए

Samsung Galaxy S24+

  • 12+256GB – 99,999 रुपए
  • 12+512GB – 1,09,999 रुपए

Samsung Galaxy S24 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2-इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आएगी। इस फ़ोन को यूरोप और भारत में ओक्टा कोर Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीँ बाकी देशों में इसमें ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा और साथ में 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज होगी।

इस बेस मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफ़ोटो सेंसर शामिल होंगे। वहीँ सामने की तरफ मौजूद 12MP फ्रंट कैमरे को आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इस बार बैटरी को थोड़ा बड़ा ज़रूर कर दिया है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग में कोई अपग्रेड नहीं है। ये फ़ोन 4000mAh की बैटरी और 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Samsung Galaxy S24 Plus 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S24 Plus भी Exynos 2400 के साथ आएगा, जबकि अन्य देशों में ये Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करेगा। इस फ़ोन में बेस मॉडल के मुकाबले स्टोरेज थोड़ी ज़्यादा है। इसमें 12GB तक के रैम विकल्प और 512GB तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED डिस्प्ले आएगी, जिसमें HDR, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा भी होगी।

Galaxy S24 Plus वैरिएंट में भी ट्रिपल रियर सेंसर ही हैं। अपने प्रीडिसेस्सर की ही तरह ये फ़ोन भी 108MP के प्राइमरी सेंसर, 12MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP के टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ आया है। सेल्फी के लिए इसमें भी 12MP का पंच-होल फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 4900mAh की बैटरी आएगी, और यहां भी 25W की ही फ़ास्ट चार्जिंग मिलेगी।

इन दोनों स्मार्टफोनों में सबसे ख़ास बात ये है कि आपको Galaxy AI के साथ लाइव कॉल ट्रांसलेट, सर्किल टू सर्च, जेनेरेटिव एडिट जैसे बेहतरीन फ़ीचर मिलेंगे। साथ ही ये दोनों फ़ोन IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और दोनों में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा Samsung इस बार अपनी S24 सीरीज़ के साथ 7 साल तक का सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा कर रहा है, यानि इन तीनों स्मार्टफोनों को फिलहाल Android 14 आधारित OneUI 6.1 के साथ बाज़ार में उतारा गया है और इन सभी पर आपको Android 21 तक के अपडेट मिलेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imageइस मामले में सीरीज़ के अन्य दोनों फोनों से अलग होगा Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 में सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ भले ही Galaxy AI ने बटोरी हों, लेकिन फोनों की बात की जाए तो Galaxy S24 Ultra भी बेहद ख़ास है। इस लाइन-अप में तीन स्मार्टफोन – Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, और Samsung Galaxy S24 Ultra आये हैं, लेकिन इनमें सबसे प्रीमियम डिवाइस S24 …

ImageSamsung Galaxy S24 सीरीज़ इस दिन होगी लॉन्च

Samsung ने कई अफवाहों के बाद, आखिरकार अपनी नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी 17 जनवरी 2024 को Samsung Galaxy S24 सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। इस साल का ये सबसे पहले बड़ा इवेंट होने वाला है, जो अपने प्रीडिसेस्सर के मुकाबले लगभग 1 महीने जल्दी लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.