Samsung Galaxy S21 FE की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट लीक हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के Galaxy S21 FE की खबरें, बहुत ज़्यादा तादात में आ रही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ये स्मार्टफोन जल्दी ही सामने आ सकता है। हालांकि इस स्मार्टफोन को काफी पहले ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से इसके लॉन्च में काफी देर हो चुकी है। अब माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S21 FE जनवरी 2022 के पहले या दूसरे हफ्ते में ही लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक काफी लीक भी आये हैं, लेकिन आज इस स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन की लिस्ट ही लीक में सामने आ चुकी है।

जिस तरह Samsung की Galaxy S21 सीरीज़ में बहुत ज़्यादा अपग्रेड नहीं मिला है, उसी तरह Galaxy S21 FE मे भी ज़्यादा अपडेट मिलने के आसार नहीं है। हालांकि अपने प्रेडेसर के मुकाबले इसमें कुछ फ़ीचर बेहतर ज़रूर होंगे। आइये जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में आपको क्या स्पेसिफिकेशन मिलेंगे।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च हुआ पहला फ़ोन; इस कंपनी ने मारी बाज़ी

Samsung Galaxy S21 FE स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले तो आपको इसमें हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नज़र आएगा। लीक के अनुसार Galaxy S21 FE में Snapdragon 888 और कुछ जगहों पर Exynos 2100 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी+ AMOLED 2X डिस्प्ले यहां कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस के साथ मिल सकती है। जबकि प्रेडेसर Galaxy S20 FE में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया था।

Samsung Galaxy S21 FE में स्क्रीन के बीचों-बीच पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो कि 32MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। वहीँ पिछली तरफ इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल आने के आसार हैं, जिनमें 12MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस आ सकता है। इसके अलावा सामने आये लीक कहते हैं कि फ़ोन में 6GB/8GB की रैम आ सकती है, जिनके साथ 128GB/256GB के स्टोरेज विकल्प होंगे, लेकिन यहां स्टोरेज नहीं बढ़ा सकते, क्योंकि आपको माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं मिलेगा।

ये पढ़ें: क्या है Blockchain? किस तरह से बिटकॉइन से ये अलग है ? जानें सब कुछ

Samsung Galaxy S21 FE जनवरी में हो सकता है लॉन्च

फ़ोन में 4500mAh की बैटरी आएगी, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग अब भी वही 25W की मिल रही है, जो यहां सराहनीय तो बिलकुल नहीं है। अब जब कंपनियां 100W चार्जिंग लाने का विचार कर रही हैं, उसमें Samsung द्वारा 25W चार्जर एक अच्छा कदम नहीं है। हालांकि इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

बताया जा रहा है कि Galaxy S21 FE में सॉफ्टवेयर भी नया होगा, उम्मीद है कि Android 12 यहां मौजूद हो। इसके अलावा IP68 रेटिंग, USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.0, Bixby असिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस स्मार्टफोन का हिस्सा होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

ImageSamsung Galaxy S21 FE CES 2022 में हो सकता है लॉन्च, लीक हुए फ़ीचर्स

Samsung Galaxy S21 FE की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इस स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2022) में बताया जा रहा है, जहां अधिकतर नामी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पेश किये जाते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जो कि SamMobile द्वारा कवर की गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, …

ImageSamsung Galaxy S21 FE में होंगे 5 के विकल्प; सामने आयीं 3D तस्वीरें

Samsung के नए Galaxy S21 FE को लेकर भी काफी अफवाहें मौजूद थीं, जैसे कि इसे कंपनी Galaxy Unpacked event में लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने Unpacked event में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 ही लॉन्च किये। लेकिन एक बार फिर Galaxy S21 FE की अफवाहें …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

ImageSamsung Galaxy A37 5G रिव्यू रिव्यू: दिखने में फ्लैगशिप जैसा, लेकिन परफॉर्मेंस ने चौंकाया

आज के स्मार्टफोन मार्केट में जहां हर ब्रांड स्पेसिफिकेशन शीट को और लंबा करने में लगा है, Samsung, अपने नए फोन Galaxy A37 5G के साथ थोड़ा अलग रास्ता अपनाता दिखता है। यह फोन नम्बरों की दौड़ जीतने की कोशिश नहीं करता, बल्कि पूरे अनुभव पर ध्यान देता है जो आपको रोज़मर्रा के इस्तेमाल में …

Discuss

Be the first to leave a comment.