Home अफवाहे/लीक्स Samsung Galaxy Note 9 आ सकता है 6.4-इंच डिस्प्ले, 4000mAh बैटरी के...

Samsung Galaxy Note 9 आ सकता है 6.4-इंच डिस्प्ले, 4000mAh बैटरी के साथ

0

सैमसंग ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप फोन सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9 प्लस को लांच किया था। इसी के बाद से कंपनी के सम्बंधित काफी अफवाहे सामने आ रही थी की सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर काम कर रही है और यह शायद अगस्त महीने में लांच किया जा सकता है। कल ही दो अलग-अलग सोर्स से फोन से सम्बन्धित डिस्प्ले और बैटरी के बारे में सामने आई है।

Samsung Galaxy Note 9 की लीक जानकारी

यह पहली बार नहीं है जब हम Note 9 में एक बड़ी डिस्प्ले के बारे में सुन रहे है। अभी हाल ही में ट्विटर यूजर @MMDDJ_ द्वारा एक डिस्प्ले से सम्बंधित जानकारी पेश की है की गैलेक्सी नोट 9 में 6.4-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। यह जानकारी एक चीनी सोशल साईट Weibo के द्वारा सामने आई है जहाँ स्मार्टफोन से सम्बंधित काफी जानकारियाँ सामने आती रहती है।

इसी क्रम में, सैमसंग डिवाइसों के बारे में जानकारियाँ देने वाले ट्विटर यूजर @UniverseIce ने डिवाइस के बैटरी से जुडी जानकारी शेयर की है। जानकारी के अनुसार डिवाइस में 3,850mAh या 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सच साबित होती है तो यह गैलेक्सी नोट 8 (3,330mAh) की तुलना में काफी बड़ी बैटरी होगी।

अन्य अफवाहों के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है की फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है और यह कंपनी की प्रीमियम फल्ग्शिप डिवाइस होगी तो इसका 8GB रैम वर्जन भी पेश किया जा सकता है। भविष्य को देखते हुए गैलेक्सी नोट 9 में आपको 5G कनेक्टिविटी विकल्प भी दिया जा सकता है।

उपरोक्त दी गयी गयी जानकारी के अलावा यहाँ यह भी कहा जा रहा है की डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है लेकिन यह सभी जानकारियाँ अभी सिर्फ अफवाहे है कोई भी जानकारी किसी भी आधिकारिक सोर्स के माध्यम से सामने नहीं आई है। किसी भी तरह के अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version