20 हज़ार से कम में Samsung लॉन्च करने वाला है ये नया फोन – Geekbench और BIS पर हुआ स्पॉट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी M-सीरीज में एक और सदस्य को जोड़ने जा रहा है और ये है – Samsung Galaxy M36। हाल ही में ये फोन Samsung इंडिया की वेबसाइट पर देखा गया है। अक्सर किसी डिवाइस के वेबसाइट पर आ जाने के कुछ ही समय बाद वो भारतीय बाज़ार में जल्दी ही लॉन्च हो जाता है। इस फोन को SM-M366B/DS मॉडल नंबर के साथ इस वेबसाइट पर देखा गया। इसके लॉन्च की बात हम यूँ ही नहीं कह रहे हैं। इस फोन को BIS और Geekbench पर भी देखा जा चुका है।

ये पहली बार नहीं है, जब इस फोन का नाम सामने आया है, इससे पहले पिछले महीने ही इसे Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया है। गीकबेंच पर लिस्टिंग के दौरान इस फोन की कुछ जानकारी भी सामने आयी है, जिसके अनुसार ये ओक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 6GB रैम व Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलेंगे। वहीँ स्कोरों की बात करें तो, गीकबेंच पर इसका सिंगल कोर स्कोर 1004 और मल्टी कोर स्कोर 2886 पॉइंट्स रहा।

इसके अलावा Samsung Galaxy M36 को BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) और Bluetooth SIG पर भी स्पॉट किया जा चुका है। अब जब ये फोन इतने सर्टिफिकेशन पा चुका है, तो समझो कि कंपनी लॉन्च की तैयारी पूरी कर चुकी है। इसके अलावा एक और आधार ये भी है कि पिछले साल Galaxy M35 भी इसी समय पर लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy M36 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन जो लीक और अफवाहें अभी तक सामने आयी हैं, उनके अनुसार इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी+ 120Hz Super AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। ये 1900 निट्स ब्राइटनेस के साथ बाज़ार में आ सकती है। चिपसेट के बारे में हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं। स्टोरेज को लेकर गीकबेंच पर 6GB रैम विकल्प होने की खबरें हैं। हालांकि इसके अलावा 8GB रैम विकल्प भी इसमें मिल सकता है।

इसके अलावा कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा समेत इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। वहीं आगे की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

अब आपका मुख्य प्रश्न होगा इसकी कीमतों को लेकर, तो ये एक किफायती फोन हो सकता है, जिसकी शुरूआती कीमत 20,000 रुपए से कम में शुरू हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

Imageफेस्टिव सीज़न में चाहिए अच्छी फोटो? 30 हज़ार से कम के ये 5 कैमरा फोन और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका

एक नज़र में : त्योहारों के इस सीज़न में फोन का कैमरा सबसे ज़्यादा कम रोशनी में काम करता है, चाहे शाम की पूजा हो, घर की झालरें हों या देर रात तक चलने वाले मेल-मिलाप, और ऐसी रोशनी में फोटो साफ आएगी या नहीं, ये मेगापिक्सल से ज़्यादा OIS और सही लेंस तय करते …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.