Samsung Galaxy M02s होगा 7 जनवरी को इंडिया में लांच, कीमत हो सकती है 10,000 हज़ार से कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन ‘Max Up’ Galaxy M02s लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने डिवाइस के लांच इवेंट के इनविटेशन भी भेजने शुरू कर दिए है। Galaxy M02s को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट को अमेज़न इंडिया और सैमसंग इंडिया स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Galaxy M02s पिछले साल जुलाई महीने में लांच किये गये Galaxy M01s का एक अपग्रेड मॉडल है जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार 10 हज़ार से कम रहने वाली है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:

Samsung Galaxy M02s के आपेक्षित फीचर

कंपनी Galaxy M02s के साथ 10 हजार रुपये से कम वाले इस फोन में कई फीचर्स ला रही है।
फोन में 6.5 इंच स्क्रीन HD++ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी जाएगी। कंपनी के अनुसार यह मैक्स डिस्प्ले बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगी। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 4GB रैम दी जाएगी।
फोटोग्राफी की बात करे इससे पहले लीक में पता चला था कि सैमसंग Galaxy M02s में रियर साइड ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। फोन में 13MP प्राइमरी, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर दिए जाएंगे। फोन में सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर होगा। हैंडसेट में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दिए जाने की खबरें भी पहले आ चुकी हैं।
गौर करने वाली बात है कि सैमसंग 10 हजार रुपये से कम में पहली बार 4GB रैम वाला हैंडसेट ला रही है। फोन में 5000mAh बैटरी होगी। फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह मीडिया स्ट्रीमिंग, गेमिंग, फोटोग्राफी और बेहतरीन ब्राउजिंग एक्सपीरियंस ऑपर करेगा।

Related Articles

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

Samsung Galaxy M02 होगा 2 फरवरी को 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

इस महीने की शुरुआत में Galaxy M02s को लांच करने बाद कंपनी ने अब अपने Galaxy M02 को इंडियन मार्किट में लांच किये जाने की घोषणा कर दी है। फोन को 2 जनवरी को लांच किया जायेगा जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। तो चलिए नज़र डालते …

ImageSamsung Galaxy M02 हुआ 5,000mAh बड़ी बैटरी और मीडियाटेक चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने आज अपने एंट्री लेवल Galaxy M02 को इंडिया में लांच कर दिया है। फोन में MediaTek MT6739 चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। सामने वाटरड्राप नौच और पॉलीकार्बोनेट बैक के साथ यहाँ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Samsung Galaxy …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageMotorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से …

Discuss

Be the first to leave a comment.