Samsung Galaxy J6 हो सकता है 21 मई को लांच; इनफिनिटी डिस्प्ले, फेस अनलॉक हो सकते है खास आकर्षण

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग इंडिया ने भारत में अपने 21 मई को होने वाले इवेंट के प्रेसवाइट रोल-आउट कर दिए है लेकिन पेश होने वाली डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। काफी दिनों से अफवाहे सामने आ रही है की कंपनी इवेंट में गैलेक्सी J-सीरीज के 2 मॉडल तथा गैलेक्सी A-सीरीज के 2 मॉडल इंडिया में लांच कर सकती है। इन सबके बाद सैमसंग इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर दिया है की इवेंट में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी J6 को 21 मई को लांच किया जायेगा। कंपनी ने यहाँ यह भी सुनिश्चित किया है की यह डिवाइस अगले दिन ही मतलब 22 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी ने दावा किया है फोन में आपको “स्टेट ऑफ दि आर्ट” डिजाईन दिया जायेगा। (Read in English)

गैलेक्सी J6 अभी तक कही भी लांच नहीं किया गया है इसलिए हम उम्मीद कर सकते है की यह एक ‘मेड फॉर इंडिया’ मोबाइल फोन हो सकता है। हम पूरी उम्मीद करते है यह फोन शाओमी रेड्मी नोट 5 प्रो और जेनफोन मैक्स प्रो को टक्कर देने के लिए 13 से 17 हजार की कीमत के आस पास लांच किया जा सकता है। फोन में आपको 5.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दी जाएगी न की IPS LCD। इसके अलावा यह पहला J-सीरीज फोन होगा जिसमे इनफिनिटी डिस्प्ले दी जा सकती है।

गैलेक्सी J6 की लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार, सैमसंग यहाँ पर आपको Exynos 7870 चिपसेट दे सकता है। इसके अलावा यहाँ पर 2GB/3GB/4GB का रैम विकल्प भी दिया जायेगा। सैमसंग के मेड फॉर इंडिया सॉफ्टवेयर में आपको S-बाइक मोड, अल्ट्रा डाटा सेविंग मोड और सैमसंग मॉल भी दिया जायेगा। इसके अलावा फोन के लीक हुए यूजर मैन्युअल द्वारा यह भी पता चलता है की फोन में डॉल्बी अट्मॉस ऑडियो और फेस रिकग्निशन भी दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग ने फिर से 3000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो आज के समय में थोडा कम नज़र आती है।

अभी के लिए हमको इतनी जानकारी ही प्राप्त हुई है और अगर पहले प्राप्त अफवाहे सच साबित होती है तो गैलेक्सी J6 के साथ ही इस इवेंट में हमको Galaxy J4, Galaxy A6, और Galaxy A6+ भी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageHuawei Enjoy Z होगा 24 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

Huawei ने 24 मई को चीन में अपनी Enjoy सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने चीन की माइक्रो ब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर जो पोस्टर शेयर किया है उसके अनुसार यह डिवाइस Enjoy Z ही होगा। साइड प्रोफाइल देखने पर यह साफ़ हो जाता है की …

ImageRealme करेगा 25 मई को एक बड़ा इवेंट, होने वाले है 8 प्रोडक्ट एक साथ लांच

कोरोना वायरस से हुए लॉक डाउन के बाद लगता है की अब स्मार्टफोन ब्रांड काफी ज्यादा एक्टिव हो गये है और इंडिया में Narzo सीरीज को लांच को करने बाद अब Realme ने चीन में 25 को एक बड़े इवेंट के आयोजन के संकेत दिए है जिसमे कंपनी 8 नए प्रोडक्ट लांच करने वाली है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products