सैमसंग ने अपना लेटेस्ट Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा के साथ इंडिया में लांच कर दिया है। इस से पहले A70 को पिछले महीने ही बैंकाक में लांच किया गया था। इंडिया में Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 के बाद इस सीरीज का यह चौथा फोन है। फोन की खासियत है इसका इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इनफिनिटी-U डिस्प्ले। तो चलिए नज़र डालते है सैमसंग की इस लेटेस्ट डिवाइस पर:
यह भी पढ़िए: Google Pixel 3a और Pixel 3a XL होंगे 7 मई को लांच
Samsung Galaxy A70 की कीमत
Samsung Galaxy A70 को वाइट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ 28,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। प्री-आर्डर के लिए यह डिवाइस 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच उपलब्ध रहेगी। जो यूजर A70 को प्री-बुक करेंगे उनको 3,799 रुपए कीमत वाले Samsung U Flex सिर्फ 999 रुपए में मिलेंगे।
Galaxy A70 ऑनलाइन (Flipkart, Samsung e-shop) और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर बिक्री के 1 मई से उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy A70 के फीचर
सैमसंग के Galaxy A70 में आपको सामने की तरफ 6.7-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 मिलता है। प्रोसेसर के रूप में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ आपको 6GB का ही विकल्प दिया गया है। स्टोरेज के लिए 128GB बिल्ट-इन तथा 512GB तक के माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट उपलब्ध है।
यह भी पढ़िए: Samsung का पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन A2 Core हुआ लांच
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 32MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 5MP के डेप्थ सेंसर और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। विडियो कॉल और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करे तो यहाँ एंड्राइड पाई आधिरत Samsung One UI दी गयी है। इसके अलावा आपको यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, ड्यूल 4G VoLTE, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, USB टाइप-C पोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी भी मिलती है जो 25W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy A70 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Samsung Galaxy A70 |
डिस्प्ले | 6.7-इंच FHD+ इनफिनिटी-U sAMOLED डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, एड्रेनो 612 |
रैम | 6GB |
इंटरनल स्टोरेज | 128, 512GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई आधारित Samsung One UI |
रियर कैमरा |
32MP प्राइमरी सेंसर + 5MP डेप्थ सेंसर + 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर |
सेल्फी कैमरा | 32MP |
बैटरी | 4,500mAh |
अन्य | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ,ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS+GLONASS |
कीमत | 28,990 रुपए |