Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s हुए बेहतर कैमरे और आकर्षक डिजाईन के साथ आधिकारिक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung पिछले कुछ समय से अपने बजट सेगमेंट और मिड-रेंज सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच करके लाइन-अप को बढाती जा रही है और इसी क्रम में कंपनी ने आप Galaxy A50s और Galaxy A30s को भी आधिकारिक कर दिया है। जैसे की नाम से ही साफ़ है A50s और A30s क्रमश: Galaxy A50 और Galaxy A30 के ही अपग्रेड वर्जन है।

तो चलिए नज़र डालते है इस दोनों फ़ोनों के फीचरों पर:

Samsung Galaxy A50s

Samsung Galaxy A50s, A30s

आज के टाइम में सब ब्रांड एक ही ट्रेंड को फॉलो कर रहे है और सैमसंग ने भी अपने Galaxy A50s में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा आपको 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP डेप्थ सेंसर भी दिया है। इसके साथ ही आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़िए:

इसके अलावा फोन के बाकि स्पेसिफिकेशन Galaxy A50 जैसे ही है, यानि की फोन में आपको Exynos 9610 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज ,4,000mAh बैटरी के साथ 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 6.4-इंच sAMOLED FHD+ इनफिनिटी-U डिस्प्ले के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Samsung Galaxy A30s

Samsung Galaxy A50s, A30s

A30s में आपको पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इस कैमरा सेटअप में 25MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 5MP का डेप्थ सेंसर इस्तेमाल किये गये है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

सामने की तरफ 6.4-इंच का HD+ डिस्प्ले इनफिनिटी-V नौच के साथ दी गयी है। इसके साथ फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। स्टोरेज के तौर पर 128GB का ऑप्शन दिया है।

Galaxy A30s में प्रोसेसर के रूप में Exynos 7904 चिपसेट, 3GB/4GB रैम , 4,000mAh की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

नया डिजाईन और गेम बूस्टर

Samsung Galaxy A50s, A30s

दोनों ही Galaxy A50s और Galaxy A30s में आपको एक अलग सा जियोमेट्रिक पैटर्न होलो-ग्राफ़िक इफ़ेक्ट के साथ दिया गया है जो अच्छा नज़र आता है। फोन को मार्किट में Prism Crush Black, Prism Crush White, Prism Crush Green और Prism Crush Violet कलर के साथ उपलब्ध करवाया जायेगा।

इसके साथ ही इन दोनों ही फ़ोनों में आपको AI बेस्ड गेम बूस्टर भी दिया गया है जो हाल ही में Note 10 और Note 10 Plus में भी देखने को मिलता है। दोनों फोन एंड्राइड पाई आधिरत One UI पर रन करते है।

Samsung Galaxy A30s और Galaxy A50 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Galaxy A30s Galaxy A50s
डिस्प्ले 6.4 -इंच, 720×1560 HD+ sAMOLED, इनफिनिटी V डिस्प्ले 6.4 FHD+ इनफिनिटी -U डिस्प्ले , 1080×2340
प्रोसेसर Exynos 7904 Exynos 9610
रैम 3GB/4GB 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है 64GB/128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित OneUI एंड्राइड पाई आधारित OneUI
रियर कैमरा 25MP+5MP+8MP 48MP+5MP+8MP
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0) 32MP (f/2.0)
माप और वजन 158.5 x 74.7 x 7.8mm,
166 ग्रांम
158.5 x 74.5 x 7.7mm
169 ग्राम
बैटरी 4000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग 4000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-C ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-C, Bixby

 

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ट्रैक्शन कंट्रोल और चौड़े टायर के साथ क्या-क्या बदला

एक नज़र में : TVS Raider 125 के नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने आया है। इनमें सबसे बड़ा बदलाव ट्रैक्शन कंट्रोल है, जिसे TVS ने अपनी वेबसाइट पर Raider में जोड़ दिया है और कंपनी इसे अपने सेगमेंट में पहली बार बता …

ImageSamsung Galaxy A30 रिव्यु (समीक्षा): Redmi Note 7 Pro का विकल्प?

पिछले कुछ दिनों में सैमसंग ने अपनी रणनीति को पूरी तरह बदलते हुए भारतीय बाज़ार में लगभग 10 से 20 हज़ार रुपए की कीमत में 6 स्मार्टफोन लांच किये है जिनमे 3 स्मार्टफोन तो M-सीरीज में तथा बाकि 3 फोन A-सीरीज के तहत देखने को मिलते है। (Samsung Galaxy A30 review Read in English) इतना …

ImageSamsung Galaxy A50, A30, A10 हुए इंडिया में लांच; 4000mAh बैटरी और इनफिनिटी-U डिस्प्ले है ख़ास

शाओमी, विवो जैसे चीनी स्मार्टफोन मेकर को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने हाल ही में अपने M-सीरीज के तरह 3 स्मार्टफोन M10, M20, M30 को लांच किया था। आज कंपनी ने इसी क्रम में अपनी नयी A-सीरीज के तीन स्मार्टफोन A50, A30 और A10 को इंडिया में आधिकारिक रूप से लांच कर दिया है। …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

Discuss

Be the first to leave a comment.