Samsung Galaxy A20 हुआ 6.4-इंच डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी के साथ लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले महीने रूस में लांच किये जाने के बाद सैमसंग ने आज Galaxy A20 को इंडिया में लांच कर दिया है। इंडिया में यह कंपनी का लेटेस्ट A-सीरीज फोन है। Galaxy A20 एक बजट डिवाइस के रूप में पेश किया गया है जो Galaxy A30 का एक थोडा कॉम्पैक्ट वरिएन्त भी कहा जा सकता है। AMOLED डिस्प्ले, OneUI स्किन के साथ 4000mAh की बड़ी बैटरी इस डिवाइस की खासियत है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy A2 Core होगा सैमसंग का पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Samsung Galaxy A20 की कीमत

Samsung Galaxy A20 की इडिया में कीमत 12,490 रुपए राखी गयी है। यह डिवाइस 10 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। अभी के लिए Galaxy A20 रेड, ब्लू और ब्लैक कलर विकल्प में मिलती है। बिक्री के लिए यह डिवाइस Samsung Opera House, e-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A20 के फीचर

Samsung Galaxy A20 में 6.4-इंच की HD+ sAMOLED इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गयी है जिसका रेज़ोलुशन 720×1,560 रखा गया है। अन्य A-सीरीज फ़ोनों की तरह यहाँ भी पॉलीकार्बोनेट से बना बैकपैनल देखने को मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ Exynos 7884 चिपसेट के साथ आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है जिसको कार्ड की मदद से आप 512GB तक बढ़ा सकते है।

Samsung Galaxy A20

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी और 5MP का सेकेंडरी सेंसर वाला ड्यूल कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है।

इसी के साथ Galaxy A20 में आपको 4,000mAh की बड़ी बैटरी 15W चार्जर सपोर्ट के साथ मिलती है। यह पर टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है। यहाँ पर सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड पाई आधारित OneUI भी देखने को मिलता है जिमसे आपको सिस्टम-वाइड नाईट मोड़ा का फीचर दिया गया है।

Samsung Galaxy A20 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy A20
डिस्प्ले 6.4-इंच sAMOLED डिस्प्ले, 1560×720 रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.8GHz ओक्टा-कोर Exynos 7884 चिपसेट
रैम 3GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधिरत OneI
रियर कैमरा 12MP+5MP
सेल्फी कैमरा 8MP
बैटरी 4,000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, टाइप-C पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत 12,490रुपए

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSamsung Galaxy A20 रिव्यु (समीक्षा): मिड-रेंज सेगमेंट में sAMOLED डिस्प्ले होगी बेस्ट?

Samsung ने पिछले कुछ महीनो में ही A-सीरीज के तहत काफी आकर्षक स्मार्टफोन पेश किये गये है। पिछले 2 महीनों में ही हमको A-सीरीज में 7 स्मार्टफोन देखने को मिल चुके है। सैमसंग की मिड-रेंज सेगमेंट को लेकर बदली गयी ये नयी रणीनीति काफी असरदार साबित होती दिखाई देता है क्योकि सीरीज लांच के शुरूआती …

ImageSamsung Galaxy A10, A20 और A30 पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट: जाने नयी कीमत

Samsung ने हाल ही में इंडिया में अपनी A-सीरीज को किफायती कीमत के साथ लांच किया था। अब लांच होने के कुछ समय बादA-सीरीज के Galaxy A10, Galaxy A20 और Galaxy A30 की कीमतभारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। डिस्काउंट की जानकारी ऑफलाइन रिटेलर, Mahesh Telecom ने दी है। New Price #SamsungA10 New …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.