Samsung Galaxy A10s हुआ लांच: जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy A-सीरीज के तहत कंपनी ने काफी अलग-अलग स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत से ही लांच किया है। अब सैमसंग ने Galaxy A10s को भी आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है जिसकी जानकारी सैमसंग ग्लोबल न्यूज़रूम से सामने आई है।

अगर हम गैलेक्सी A10 की बात करे तो यह फोन कुछ महीनों पहले ही लांच किया गया था जिसमे कुछ फीचर की कमी भी देखी गयी थी। अब इसके अपग्रेड वर्जन को “S” से साथ पेश किया है।

Samsung Galaxy A10s vs Galaxy A10 स्पेसिफिकेशन

फ़ोन Samsung Galaxy A10s Samsung Galaxy A10
डिस्प्ले 6.2-इंच HD+ TFT, इनफिनिटी-V 6.2-इंच HD+LCD, इनफिनिटी-V
रियर कैमरा 13MP (f/1.8) + 2MP (f/2.4) 13MP (f/1.9)
फ्रंट कैमरा 8MP (f/2.0) 5MP (f/2.0)
प्रोसेसर ओक्टा-कोर CPU (4 कोर @2.0GHz और 4 कोर @1.5GHz) ओक्टा-कोर CPU (2 कोर@ 1.6GHz और 6 कोर @1.35GHz
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित One UI एंड्राइड 9.0 पाई आधारित One UI
रैम / स्टोरेज 2GB / 32GB, 512GB तक बढ़ा सकते है 2GB / 32GB 1TB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 4000mAh 3400mAh
अन्य फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, माइक्रो USB, 3.5m ऑडियो जैक  ड्यूल VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, माइक्रो USB, 3.5m ऑडियो जैक
कीमत – Rs. 7,990

Samsung Galaxy A10s के फीचर

Samsung Galaxy A10s is official

Galaxy A10s में सामने की तरफ आपको 6.2-इंच HD+ डिस्प्ले दी है जिसमे LCD की जगह TFT पैनल का इस्तेमाल किया है। A10 में जहाँ आपको फिंगरप्रिंट का सपोर्ट नहीं मिलता था वही A10s में आपको पीछे की तरफ फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

यह भी पढ़िए: बेस्ट 10 स्मार्टफोन जिनमे मिलती है आकर्षक ग्रेडिएंट ग्लास फिनिश 

फोन में आपको ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जिसमे 4 कोर @2.0Ghz और 4 कोर @1.5GHz दी गयी है। इसके अलावा एंड्राइड पाई आधिरत OneUI सॉफ्टवेयर, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आपको 512GB माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है।

Samsung Galaxy A10s is official

फोन में आपको A10 की तुलना में 4,000mAH की बड़ी बैटरी दी गयी है। कैमरा की बात करे तो पीछे की तरफ 13MP+2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह डिवाइस ब्लैक, रेड, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Related Articles

Imageस्कूटर लेना है? अक्टूबर में Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर सबसे ज़्यादा बिके, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 पहला ऐसा महीना बना, जब भारत में 10 लाख से ज़्यादा स्कूटर बिके। यानी पूरे महीने हर मिनट करीब 25 नए स्कूटर शोरूम तक पहुंचे। SIAM के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार ये गिनती 10,96,756 रही, जो पिछले अक्टूबर से 32% ज़्यादा है। इसमें Honda अकेले …

ImageSamsung Galaxy A10s इंडिया में हुआ लांच: कीमत 9,499 रुपए से शुरू

Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज में कुछ अपडेट स्पेसिफिकेशन के साथ Galaxy A10s के तौर पर एक और स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। इसी महीने की शुरुआत में यह डिवाइस ग्लोबली लांच कर दी गयी थी। अपने पिछले साथी से अलग यहाँ पर आपको बेहतर कैमरा, ज्यादा क्लॉक-स्पीड, और बड़ी बैटरी दी गयी है। …

ImageSamsung Galaxy A10, A20 और A30 पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट: जाने नयी कीमत

Samsung ने हाल ही में इंडिया में अपनी A-सीरीज को किफायती कीमत के साथ लांच किया था। अब लांच होने के कुछ समय बादA-सीरीज के Galaxy A10, Galaxy A20 और Galaxy A30 की कीमतभारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। डिस्काउंट की जानकारी ऑफलाइन रिटेलर, Mahesh Telecom ने दी है। New Price #SamsungA10 New …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.