Samsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं।

Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत में उतारा गया है और इससे पहले यह कुछ ग्लोबल मार्केट्स में नज़र आ चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो इस प्राइस सेगमेंट में लंबे इस्तेमाल का भरोसा देती है।

ये पढ़ें: फरवरी 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2026

Galaxy A07 5G स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.7-इंच का HD+ (720×1600) PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो भले ही फुल HD न हो, लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। बजट फोन में इतना स्मूद रिफ्रेश रेट इसे थोड़ा अलग बनाता है।

परफॉर्मेंस के लिए Samsung ने इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। फोन दो वेरिएंट्स में बाज़ार में उपलब्ध होगा – 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज। यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है।

कैमरा की बात करें तो, Galaxy A07 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक सीमित है।

6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07 5G 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो इस सेगमेंट में स्टैंडर्ड माना जा सकता है।

ये पढ़ें: vivo X200T भारत में लॉन्च: Dimensity 9400+, 6200mAh बैटरी और 3x ZEISS कैमरा

कीमत और उपलब्धता

Galaxy A07 5G की कीमत भारत में ₹15,999 (4GB RAM) से शुरू होती है, जबकि 6GB RAM वेरिएंट ₹17,999 में आता है। SBI, HDFC और Axis बैंक कार्ड्स से खरीदने पर ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Image7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.