महिलाओं के लिए सेफ्टी गैजेट्स: किसी भी परिस्थिति में रख सकते हैं आपको सुरक्षित

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आजकल महिलाओं के साथ सफर करते समय कई घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में यदि आप एक महिला है, या आपके घर में ऐसी कोई महिला है, जो नौकरी करती है, और देर रात ऑफिस से घर आती है, तो आपके पास कुछ ऐसे गैजेट होने चाहिए, जो किसी भी बुरी परिस्थिति में आपका हथियार बन सके। इस लेख में हमनें महिलाओं के लिए सेफ्टी गैजेट्स के बारे में बताया है, इन गैजेट्स की कीमत काफी कम है, और इन्हें आप कहीं भी जाते समय अपने पर्स में रख सकती है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा आपको परेशान किया जाता है, तब इन गैजेट्स की सहायता से आप आसानी से अपना बचाव कर सकती है।

ये पढ़ें: iPhone लेने का सपना होगा पूरा, 12,000 रुपए सस्ता मिल रहा ये लेटेस्ट iPhone

महिलाओं के लिए सेफ्टी गैजेट्स

JioTag Go

हाल ही में इस गैजेट को Reliance Jio द्वारा लॉन्च किया गया है, इस महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी उपयोग किया जाता है। ये डिवाइस Google Find My Device से कनेक्ट हो जाता है, और इसे महिलाएं अपने पर्स या पॉकेट में रखें, तो उनके पति या पिता निरंतर उनकी लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 1499 रूपए है।

Birud Defence Emergency Alarm in Keychain

ये भी एक काम का गैजेट है, जो एक चाबी के छल्ले की तरह नजर आता है, लेकिन यदि आप किसी परेशानी में हो, या किसी के द्वारा परेशान करने पर इसका ढक्कन खोलेंगे तो इसमें 130 dB का तेज़ साउंड बजने लगेगा। इसके अतिरिक्त इसमें SOS मोड दिया गया है, इसमें दिए गए बटन को दबाने पर आपके परिवार के पास आपकी लोकेशन के साथ एक अलर्ट चला जायेगा। इसमें LED लाइट भी दी गयी है। फ़िलहाल इसकी कीमत मात्र 699 रूपए है।

KNOCKOUT Self Defence Pepper Spray Keychain

ये पीपर स्प्रे भी काफी काम की चीज है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा आपको परेशान किया जा रहा है, तो इसे उसकी आँखों में छिट सकते हैं, जिससे उसकी आँखों में जलन होने लगेगी और उसे दिखना बंद हो जायेगा, और इसका फायदा उठा कर आप वहां से भाग सकते हैं। ये एक छोटे से चाबी के छल्ले के समान है, और इसे आप अपनी चाबी में लगा टाइम अपने पास रख सकते हैं, इसका ढक्कन अँधेरे में चमकता है, ताकि रात के समय इसका उपयोग करने के लिए ढक्कन को खोलने में आपको परेशानी न हो। इसकी कीमत मात्र 236 रूपए है।

DEVIL Will Cry Vajra Electric Defence Pen

ये एक कमाल का इलेक्ट्रिक शॉक देने वाला पेन है, जिसे आप अपने पर्स में रख सकते हैं। यदि कोई आपका हाथ पकड़े तो आप उसे इससे शॉक देकर आसानी से छूट कर भाग सकते हैं। इसमें एक LED लाइट भी दी गयी है, जिसका उपयोग अँधेरे वाली जगहों पर किया जा सकता है। ये चार्जेबल पेन है, जिसे एक बार चार्ज करने पर आप काफी समय तक चला सकते हैं। इसकी कीमत 2999 रूपए है।

SHOPOLIFE Mini Retractable Utility Knife

ये छोटी सी चीज किसी भी इंसान से आपको बचाने में काफी काम आने वाली है। इसे आप एक चाबी के छल्ले के रूप में उपयोग कर सकते हैं, या अपने पर्स में भी रख सकते हैं। जरुरत पड़ने पर आप इसका ढक्कन हटा के इसे एक चाकू के रूप में उपयोग कर सकते हैं, और इससे किसी को भी आसानी से नुक्सान पहुंचाया जा सकता है। इसकी कीमत मात्र 395 रूपए है।

ये पढ़ें: Realme 14 Pro और 14 Pro+ लॉन्च: 22,999 रुपए की शुरूआती में क्या ऑफर करेंगे ये फ़ोन ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनाना पाटेकर की 7 सबसे यादगार फिल्में, ‘क्रांतिवीर’ से ‘वेलकम’ तक जानें किस OTT पर देखें

एक नज़र में : 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर की सात सबसे यादगार फिल्में आप आज भी घर बैठे OTT पर देख सकते हैं, और इनमें से ‘वेलकम’ तो Prime Video पर इन दिनों विज्ञापनों के साथ बिल्कुल मुफ्त चल रही है। हालांकि जिस ‘परिंदा’ …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products