Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर लीक हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Royal Enfield, सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध रेट्रो बाइकों को बनाने वाली कंपनी, अब लगता है कि इलेक्ट्रिक बाइक (EV) की दुनिया में भी अपना पहला कदम बढ़ाने वाली है। कुछ रिपोर्ट सामने आयी हैं, जो बताती हैं कि Bullet जैसी बाइक को बनाने वाली ये कंपनी अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है, जिसका नाम Electrik01 हो सकता है। हालांकि ये नाम एक कोड नेम के तौर पर हो सकता है और मुमकिन है कि कंपनी इसे एक अलग नाम के साथ लॉन्च करे। नाम तो आने वाले समय में आपको पता चल ही जायेगा, लेकिन लेटेस्ट लीक में इस इलेक्ट्रिक बाइक की पहली झलक सामने आ गयी है।

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर लीक हुई

Electrik01 की पहली झलक में आप देख सकते हैं कि इसका डिज़ाइन भी रेट्रो बाइक जैसा ही है और इसमें एक अलग तरह का फोर्क सस्पेंशन सेटअप, टीयरड्रॉप शेप का टैंक नज़र आ रहा है। हालांकि Royal Enfield की Bullet जैसी बाइकों में ये एक पेट्रोल टैंक है, लेकिन इस नयी इलेक्ट्रिक बाइक में यहां शायद आपको बैटरी मिल सकती है।

Royal Enfield की पहली Electric bike Electrik01

ये तस्वीर Autocar India द्वारा सामने आयी है और इन्हीं की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Royal Enfield अब साधारण ICE बाइकों से इलेक्ट्रिकल बाइकों की तरफ बढ़ने को तैयार है। इस रेंडर में आप इसका नाम Electrik01 भी निचली तरफ लिखा हुआ देख सकते हैं। इसका डिज़ाइन थोड़ा बहुत Royal Enfield के बाकी बाइकों से मिलता हो सकता है, लेकिन यहां कुछ बदलावों के साथ इसे थोड़ा और स्टाइलिश बनाने की सम्भावना ज़रूर है।

इस तस्वीर में ये बाइक हरे (emerald green) रंग में नज़र आ रही है। साथ ही इसमें एक गोल हेडलाइट भी नज़र आ रही है, जिसमें LED लाइट हो सकती है। अभी मोटर और बैटरी फ़ीचर तो सामने नहीं आये हैं, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये कहा जा सकता है कि ये बाइक 2025 में लॉन्च होगी और इसमें कंपनी वही 300cc की पेट्रोल बाइक जितनी पावर देने वाली बैटरी और मोटर दे सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageइस तरह बदलें अपनी Hero Splendor को इलेक्ट्रिक बाइक में और बचाएं पेट्रोल के पैसे

Hero Splendor को अगर हम हिन्दुस्तान की मोटरसाइकिल कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। ये मोटरसाइकिल सबसे सस्ती बाइकों में से एक होने के साथ ही सालों से लोगों की भरोसेमंद और मज़बूत बाइक रही है। लेकिन इस सस्ती मोटरसाइकिल के मालिक भी अब महंगाई से परेशान हैं। क्योंकि पेट्रोल के दाम अब आसमान छू …

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products