Jio 5.5G नेटवर्क भारत में लॉन्च, मिलेगी बेहतर इंटरनेट स्पीड के साथ अच्छी कनेक्टिविटी, सबसे पहले OnePlus 13 सीरीज में शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहाँ एक ओर जापान 6G की तैयारी में लगा हुआ है, वहीँ Reliance Jio ने भी भारत में अपना 5.5G नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। वैसे तो 5G नेटवर्क के साथ भी हमें काफी अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती है, लेकिन इसके आने से बेहतर इंटरनेट स्पीड के साथ अच्छी कनेक्टिविटी, और नेटवर्क रिलायबिलिटी भी मिलेगी। आगे Jio 5.5G नेटवर्क के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: CES 2025 में विश्व की पहली सोलर संचालित EV की झलक, फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ मिलेगी 643 किलोमीटर की रेंज

Jio 5.5G नेटवर्क भारत में लॉन्च

कंपनी ने 5G नेटवर्क के एडवांस्ड वर्जन के रूप में अपना Jio 5.5G नेटवर्क भारत में पेश किया है, जिसके साथ ग्राहकों को तेज़ इंटरनेट स्पीड मिलेगी, इसके अतिरिक्त लौ लेटेंसी और इम्प्रूव्ड नेटवर्क रिलायबिलिटी भी मिलेगी। इस तकनीक में इंटेलिजेंस सर्विस को शामिल किया गया है, और तेज़ नेटवर्क के लिए तीन अलग-अलग नेटवर्क सेल का उपयोग किया गया है, जिससे इसे एक साथ कई टॉवर से आसानी से कनेक्ट किया जा सके। इस तकनीक की सहायता से ये 5.5G नेटवर्क 10Gbps तक की डाउनलोड स्पीड और 1Gbps तक की अपलोड स्पीड प्रदान कर सकता है।

OnePlus 13 सीरीज में विशेष रूप से शामिल

OnePlus ने अपनी OnePlus 13 सीरीज को Reliance Jio जियो के सहयोग से लॉन्च किया है, और इस सीरीज के सभी फ़ोन्स में Jio 5.5G नेटवर्क को पहले से इंटीग्रेट किया गया है। जिससे ग्राहक इस फ़ोन को खरीदने के साथ ही 5.5G नेटवर्क की तेज़ स्पीड का लाभ उठा सकते हैं।

जब इस सीरीज के साथ इस सुविधा परफॉरमेंस को देखा गया, तब नॉन-3CC कम्पोनेंट कैरियर पर इसकी डाउनलिंक स्पीड 277.78 Mbps तक मिली, जबकि 3CC कम्पोनेंट कैरियर पर 1,014.86 Mbps की डाउनलिंक स्पीड मिली।

ये पढ़ें: Mahindra XEV 9e और BE 6 टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की तारीख सामने आयी, इस तारीख से होगी उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.