CES 2025 में विश्व की पहली सोलर संचालित EV की झलक, फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ मिलेगी 643 किलोमीटर की रेंज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काफी तेजी से तरक्की हो रही है, ऐसे में कई कम्पनियाँ अलग अलग तकनीक पर काम कर रही है, पहले डीज़ल और पेट्रोल से चलने वाली कारें आती थी, फिर CNG और अब EV कारों का दौर चल रहा है, लेकिन इस बीच Las Vegas में चल रहे CES 2025 में Aptera Motors ने विश्व की पहली प्रोडक्शन रेडी सोलर संचालित इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है, आगे इस सोलर संचालित EV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme 14 Pro+ चीन में लॉन्च हुआ, इसी महीने भारत में भी होगा लांच, देखें कीमत और फीचर्स

CES 2025 में विश्व की पहली सोलर संचालित EV की झलक

Aptera Motors ने CES 2025 में विश्व की पहली प्रोडक्शन रेडी सोलर संचालित इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। कंपनी के अनुसार इस कार को एक बार पूरा चार्ज करने पर ये 643 किलोमीटर की रेंज दे सकती है, और यदि आप इसे बिजली से चार्ज नहीं करते हैं, तब भी आपको इसमें प्रतिदिन 60 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

इसके लिए कार के हुड, डैश, रूफ, और हैच पर चार सोलर पेनल्स का उपयोग किया गया है, ये सोलर पेनल्स 700 वॉट्स तक की बिजली जनरेट कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इस कार को सोलर पैनल की सहायता से एक घंटे से भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है, और यदि आपके क्षेत्र में धुप ज्यादा होती है, तो ये कार सोलर चार्जिंग की सहायता से एक साल में 16,000 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है।

मिलेगा फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन

शानदार फीचर्स के साथ साथ कार के डिज़ाइन को भी काफी यूनिक और फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। ये कार अन्य कारों से बिलकुल अलग है, और इसमें आपको सिर्फ तीन पहिये देखने को मिलेंगे। कार को 2 सीटर बनाया गया है। कार के अंदर बैठने पर लगेगा जैसे आप कोई स्पेस शिप चला रहे हो, और बहार से भी ये कार एक छोटे स्पेस शिप की तरह ही नजर आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार को कार्बन फाइबर शीट मोल्डिंग कंपाउंड से बनाया गया है।

कार में एरोद्य्नमिक्स की सुविधा मिलती है, और ये फ्रंट व्हील ड्राइव कार है, जो 198 bhp की पॉवर जनरेट करती है। कार मात्र 6 सेकण्ड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकती है। कंपनी का कहना है, कि उन्हें अभी तक लगभग 50,000 बुकिंग्स मिल चुकी है।

ये पढ़ें: Mahindra XEV 9e और BE 6 टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की तारीख सामने आयी, इस तारीख से होगी उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products