रिलायंस जियो का धमाकेदार ऑफर: ₹2025 में New Year Welcome Plan लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में इस समय के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर, Reliance Jio ने आने वाले नए साल (2025) के लिए अपने मोबाइल यूज़र्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए प्लान का नाम New Year Welcome Plan (न्यू ईयर वेलकम प्लान) रखा है और इसकी कीमत भी 2025 रुपए ही है। इस नए प्लान में उपयोगकर्ताओं को लम्बी अवधि, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अन्य आकर्षक ऑफर मिलेंगे। आइये इस नए प्रीपेड प्लान की विशेषताओं के बारे में जानें।

ये पढ़ें: Vivo X200 और Vivo X200 Pro धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नए Jio New Year Welcome Plan में 2025 रुपए में क्या लाभ मिलेंगे ?

इस नए Jio के New Year Welcome Plan में काफी कुछ मिलने वाला है। आने वाले साल, 2025 में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के अलावा 2.5GB डाटा प्रति दिन भी मिलेगा। साथ ही सबसे ज़्यादा आकर्षक बात ये है कि इस प्लान कि वैधता 200 दिन की है। इसके अलावा अगर आपके एरिया या क्षेत्र में 5G की सेवा उपलब्ध है, तो ये प्लान आपको वप भी ऑफर करेगा।

Jio ने इस प्लान की खरीद पर 2,150 रुपए के कूपन भी ग्राहकों को देने का निर्णय लिया है, जो प्रचलित ब्रांड्स जैसे Ajio, Swiggy, इत्यादि के होंगे। इस प्लान को आप ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm से भी खरीद सकते हैं या Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। ये प्लान ग्राहकों के लिए 11 जनवरी 2025 से उपलब्ध होगी।

इस प्लान के खरीदने पर यूज़र्स को मिलेंगे ये बेहतरीन ऑफर्स:

  • Ajio ऐप पर ₹2500 की शॉपिंग पर ₹500 का कूपन मिलेगा।
  • Swiggy पर भी ₹499 या उससे ज्यादा के ऑर्डर पर ₹150 की छूट मिलेगी।
  • EaseMyTrip से भी आप ट्रेवल प्लानिंग करेंगे तो, ₹1500 की छूट आपको मिलेगी।

यह प्लान ₹349 के मासिक रिचार्ज प्लान की तुलना में ₹468 की बचत प्रदान करता है, जो लंबे समय के लिए कनेक्टिविटी चाहने वाले यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प है।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट लीक, ये होगी कीमत

ध्यान रहे कुछ सीमित समय के लिए ही मिलेगा ये ऑफर

ये ध्यान रखें कि रिलायंस जिओ का ये नया New Year Welcome Plan नए साल 2025 के जश्न के तौर पर पेश किया गया है, जो कि एक सीमित समय का ऑफर है। आप इस प्लान को अपने वर्तमान एक्टिव प्लान के दौरान भी खरीदकर अपने मौजूदा प्लान के साथ स्टैक कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता तब शुरू होगी जब आपके वर्तमान प्लान की वैधता समाप्त हो जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.