शाओमी ने अपने इंडिया में 7 जून को होने वाले इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजने शुरू कर दिए है। ऐसी खबरे आ रही है कंपनी इस इवेंट में AI आधारित कैमरा सेटअप युक्त रेड्मी Y2 स्मार्टफोन लांच कर सकता है। शाओमी ने रेड्मी S2 को हाल ही में चीन में लांच किया था जिसको भारत में Redmi Y2 के नाम से लांच किया जा सकता है।
शाओमी द्वारा लांच किये गये Redmi S2 (या Redmi Y2) में AI आधारित सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया था जैसा की प्रेस-इनवाइट में भी दिखाया गया है। यहाँ पर इनवाइट में लेंस की तस्वीर के साथ चेहरा भी दिखाया गया है जिस से साफ़ हो जाता है की यह एक सेल्फी-केन्द्रित स्मार्टफोन होगा।
Every step in your life is defined by a selfie. Find yourself, #FindYourSelfie
The BEST selfie smartphone is arriving soon. pic.twitter.com/OeQaSAI4TZ
— Redmi India (@RedmiIndia) May 14, 2018
चलिए नज़र डालते है Redmi S2 / Redmi Y2 पर:
Redmi S2 / Redmi Y2 के फीचर
Redmi S2 में आपको 18:9 रेश्यो युक्त 5.99- इंच HD+ (1440×720 पिक्सेल्स) की LCD डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.0GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यहाँ पर आपको यह डिवाइस 3GB रैम + 32GB स्टोरेज, और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के विकल्प दिया गया है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते है।
यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 8 के लांच से पहले हुए स्पेसिफिकेशन लीक; स्नैपड्रैगन 845 और 6GB रैम होगी खासियत
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में आपको 12MP सेंसर के साथ 5MP का सेंसर (पोर्ट्रेट मोड के लिए) का ड्यूल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सामने की तरफ LED फ़्लैश के साथ 16MP का कैमरा दिया गया है। यहाँ पर कैमरे में आपको EIS (Electronic Image Stabilisation), PDAF, पोर्ट्रेट मोड और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गयी है।
Redmi S2 आपको एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9 के साथ 3080mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जायेगा। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में आपको ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, और GPS दिए गये है।
Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Xiaomi Redmi S2 |
डिस्प्ले | 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले, 1440 x 720 पिक्सेल्स, 18:9 स्क्रीन रेश्यो, 2.5D कर्वड ग्लास, 450 nits ब्राइटनेस |
प्रोसेसर | 2.0GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा-कोर, Adreno 506 GPU |
रैम | 3GB/4GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB/64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है) |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP + 5MP, LED फ़्लैश, PDAF, FHD रिकॉर्डिंग |
सेकेंडरी कैमरा | 16MP सॉफ्ट LED के साथ, AI ब्यूटी फीचर |
माप और भार | 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g |
बैटरी | 3080mAh |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm audio jack |
कीमत | अभी घोषित नहीं |