Redmi Watch हुई इंडिया में बिल्ट इन GPS और हार्ट रेट मोनिटरिंग के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज रेडमी नोट 10s को इंडिया में लॉन्च किया है जिसके साथ हमें Redmi Watch भी देखने को मिलती है। यह स्मार्टवॉच पिछले साल नवंबर महीने में लांच की गई थी लेकिन इंडिया में यह आज कुछ अपग्रेड के साथ पेश की गई है।

रेडमी वॉच में आपको एप्पल वॉच जैसा डिजाइन मिलता है। वॉच में आपको 9 दिन की बैटरी बैकअप के साथ 11 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड भी देखने को मिलते हैं।

Redmi Watch के फीचर

वाच में आपको 1.4 इंच की टच कलर एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 320×320 है, मैक्सिमम ब्राइटनेस 350 नेट है। वॉच आपको सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ मिलती है और कुल वजन यहां सिर्फ 35 ग्राम है।

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यहां ऑल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंट, कैलोरी ट्रैकिंग और डिस्टेंस ट्रैकिंग जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। वॉच में ज्यादा देर बैठे रहने पर आपको एक अलर्ट भी मिलता है।

वॉच में आपको 11 स्पोर्ट स्पोर्ट जैसे इनडोर रनिंग, आउटडोर रनिंग, आउटडोर साइकिलिंग, इनडोर साइकिलिंग, ट्रेडमिल, पूल स्विमिंग, फ्रीस्टाइल और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज का सपोर्ट भी मिलता है।

अन्य फीचर्स में यहां रियल टाइम कॉल अलर्ट, नोटिफिकेशन अलर्ट, अलार्म रिमाइंडर, एंबिएंट लाइट सेंसर, 3-एक्सेस जायरोस्कोप, म्यूजिक कंट्रोल, कंपास, मौसम की जानकारी, फ्लैशलाइट आदि को भी शामिल किया गया है।

कंपनी के दावे के अनुसार नॉर्मल यूज पर यह वॉच आपको 9 दिन का बैकअप देती है और अगर आप इस वॉच को जीपीएस स्विच ऑन करके इस्तेमाल करते हैं तो यह 10 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।

रेडमी वॉच की कीमत और उपलब्धता

इंडियन मार्केट में वॉच को ₹3999 की कीमत में पेश किया गया है जिसकी सेल 25 मई से शुरू की जाएगी। रेडमी Watch ओलिव, ब्लैक, ब्लू, और आइवरी कलर में खरीद सकते हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageRedmi Note 10S होगा 13 मई को इंडिया में लांच

शाओमी ने अभी कुछ महीने पहले ही इंडियन मार्केट में अपनी सबसे लोकप्रिय रेडमी नोट 10 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत आपको Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 देखने को मिलते हैं। अब कंपनी इसी सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन रेडमी नोट 10S …

Imageइंडिया में आउटडोर एडवेंचर में इस्तेमाल के लिए बेस्ट स्मार्टवाच

युवा वर्ग को हमेशा से ही गैजेट काफी पसंद आते हैं। इसी में स्मार्ट वॉच एक ऐसा गैजेट है जो आज के समय में लगभग सभी लोगों को पसंद आता है, खासकर जो यूजर हाइकिंग और ट्रैवलिंग को ज्यादा पसंद करते हैं उनके लिए एक सटीक जीपीएस विकल्प वाली स्मार्ट वॉच काफी फायदेमंद साबित होती …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.