Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch 15 सितंबर को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi India ने इस साल मार्च में अपना पहला Redmi Smart Fire Tv लॉन्च किया था, जो 32 इंच का था। इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई, जो HD-रेडी स्क्रीन, Apple AirPlay और Miracast को सपोर्ट करता है। टीवी में दो स्पीकर हैं। साथ ही कई सारे अन्य फीचर भी हैं। अब कंपनी Fire Tv के लाइनअप में विस्तार करने के इरादे से आगे बढ़ना चाहती है। ऐसे में Xiaomi India इसी महीने एक नया Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें और भी कई सारे फीचर मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

Amazon ने Redmi Smart Fire Tv 4K 43-inch के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। Amazon की माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi Smart Fire Tv भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसाइट ने इसके डिज़ाइन की भी कुछ जानकारियां दी हैं, जिसमें बेज़ल-लेस पैनल और स्लीक स्टैंड शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके अतिरिक्त और भी कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह स्मार्ट टीवी नवीनतम Fire OS को बूट करेगा।

इस टीवी के साथ वॉयस इनेबल रिमोट आ सकता है, ताकि यूज़र Alexa का इस्तेमाल करके चैनल बदल सकें, ऐप लॉन्च कर सकें और टाइटल्स सर्च कर सकें। इस टीवी का ग्लोबल वर्जन 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। अन्य अपेक्षित फीचर में Dolby Audio, DTS-HD, DTS-वर्चुअल साउंड और Mali G52 MP2 GPU शामिल हो सकते हैं।

ये पढ़ें: Mintnav ब्राउज़र हाइजैकर इंस्टॉल होने का Xiaomi के कुछ यूज़र ने लगाया आरोप

अपने अन्य टीवी के मॉडलों की तरह ही Redmi Smart Fire Tv भी लॉन्च के वक्त कुछ आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हो सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इसे पेश करने के साथ कुछ शुरुआती ऑफर भी चलाए, ताकि टीवी और भी कम कीमत पर मिल सके। वैसे भी त्योहारी सीज़न का वक्त करीब आ रहा है। इस दौरान लोग ज्यादा से ज्यादा चीजें खरीदते हैं। ऐसे में 15 सितंबर को अपना टीवी लॉन्च करके इस मौके का कंपनी आगे अच्छा फायदा उठा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 15R धमाकेदार एंट्री – फ्लैगशिप स्पेक्स अब कम कीमत में

OnePlus अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 15R launch बहुत जल्द भारत और ग्लोबल मार्केट्स में होने वाला है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप OnePlus 15 के लॉन्च इवेंट में इस फोन की झलक दिखाकर साफ कर दिया है कि इसका इंतज़ार ज्यादा लंबा नहीं होगा। भारत में OnePlus 15R कब आएगा? टिप्स्टर योगेश ब्रार के लेटेस्ट …

ImageRedmi 10 Prime के साथ 3 सितम्बर को इस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं Redmi Beat Drop TWS बड्स

Xiaomi के लिए भारत में कल का दिन काफी महत्वपूर्ण है, कल कंपनी Smarter Living 2022 इवेंट करने वाली है, जिसमें कई नए Xiaomi के प्रोडक्ट हमें देखने को मिलेंगे। इनमें Mi Notebook, Wi-Fi राऊटर व कुछ और उत्पाद भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। Xiaomi की ब्रांड …

ImageRedmi Smart Band होगा 8 सितम्बर को इंडिया में लांच

Redmi Smart Band 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जायेगा। Xiaomi ने अपने Redmi India ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी लांच डेट को शेयर किया है। यह भारत में Redmi का पहला स्मार्ट बैंड होगा। Redmi Band को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि Xiaomi …

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi का बड़ा सरप्राइज़ – Redmi Note 15 अब तय समय से पहले लॉन्च होगा, तारीख जानकर खुश हो जाएंगे

काफी वक्त से Xiaomi ग्रुप की तरफ़ से कोई नई लॉन्चिंग नहीं हुई थी। कंपनी का आख़िरी प्रोडक्ट भारत में Redmi 15 सीरीज़ थी। लेकिन अब लग रहा है कि Xiaomi चुपचाप अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयारी में जुटी हुई है। इंडस्ट्री टिप्स्टर योगेश ब्रार के अनुसार, Xiaomi की अगली Redmi Note 15 Series …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च डेट लीक: इस बार देरी से आएगा सैमसंग का ‘AI-smart’ फोन

स्मार्टफोन फैंस के लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S26 Series Launch Date अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 lineup को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च करेगा। खास बात ये है कि लॉन्च इवेंट सैन फ्रांसिको में होगा, जो अब AI इनोवेशन हब बन चुका है। OpenAI और Perplexity …

Discuss

Be the first to leave a comment.