Home अफवाहे/लीक्स Redmi Smart Band होगा 8 सितम्बर को इंडिया में लांच

Redmi Smart Band होगा 8 सितम्बर को इंडिया में लांच

0

Redmi Smart Band 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जायेगा। Xiaomi ने अपने Redmi India ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी लांच डेट को शेयर किया है। यह भारत में Redmi का पहला स्मार्ट बैंड होगा। Redmi Band को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि Xiaomi उसी स्मार्ट बैंड को Redmi स्मार्ट बैंड के रूप में भारत में ला रही है।

Redmi Smart Band से जुडी जानकरी

रेडमी बैंड में एक 1.08 इंच स्क्वायर कलर डिस्प्ले है जिसका रेजॉलूशन 128 x 220 है। कंपनी का दावा है कि बिल्ट-इन बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चल जाएगी। इसमें एक बिल्ट-इन चार्जिंग पोर्ट है जिसे चार्जर, लैपटॉप या पीसी में दिए यूएसबी-ए पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकता है।

रेडमी बैंड NFC सपॉर्ट नहीं करता। रेडमी का यह बैंड 50 मीटर तक गहरे पानी में रहने पर खराब नहीं होगा। Xiaomi ने रेडमी बैंड पर 70 से अधिक व्यक्तिगत डायल फेस दिए हैं। बैंड चार अलग-अलग बैंड विकल्प में उपलब्ध होगा।

बैंड में 5 स्पोर्ट्स मोड्स हैं जिनमें आउटडोर रनिंग, साइकलिंग और इंडोर रनिंग शामिल हैं। इसमें एक ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर है जिससे पूरे दिन और वर्कआउट के दौरान हार्ट रेट मॉनिटर की जा सकती है। यह बैंड स्लीप गोल्स में यूजर्स की मदद करने के लिए स्लीप मॉनिटरिंग सपॉर्ट करता है।

Redmi Smart Band की आपेक्षित कीमत

जैसा ही हम आपको पहले भी बता चुके है शाओमी ने इसी साल चीन में अपना पहला रेडमी बैंड लॉन्च किया था। रेडमी बैंड की कीमत चीन में 99 चीनी युआन (करीब 1,060 रुपये) है। यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और औरेंज कलर में आता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version