Xiaomi अपनी सबसे लोक्रप्रिय को 16 अक्टूबर को इंडिया में लांच कर सकता है। Redmi Note 8 Pro, अभी हाल ही में चीन में क्वैड कैमेरा सेटअप, MediaTek G90T चिपसेट के साथ देखा गया था को इंडियन मार्किट में भी Redmi Note 8 के साथ लांच किया जाने वाला है। MediaTek की यह G90T एक गेमिंग चिपसेट है जो स्नैपड्रैगन 730 को परफॉरमेंस के मामले में टक्कर देती है।
टेक ब्लॉग Sharmaji Infinity के अनुसार, Note 8 Pro के साथ क्वैड कैमरा सेटअप वाला Redmi Note 8 भी लांच किया जा सकता है।
Note 8 सीरीज के चाइना लांच के बाद में की गयी ट्वीट में बताई गयी लांच डेट मनु कुमार जैन के ट्वीट के 8 हफ्तों के बीच में ही पडती है।
Mi Fans. Thank u for your excitement for #RedmiNote8Pro, world's 1st phone to be launched with #64MP Quad Camera 📸
We'll do our best to bring them to India asap! However, certification & testing might take ~8 weeks. Will keep you posted.
8 weeks for #RedmiNote8! 😎#Xiaomi ❤️ https://t.co/DCzdUviz7p
— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) August 29, 2019
यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध 64MP वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन
Redmi Note 8 Pro के फीचर
वैसे तो Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 चीन में लांच हो चुके है लेकिन शावामी हमेशा से इंडियन वरिएन्त में कोई न कोई स्पेसिफिकेशन या डिजाईन बदलाव करने यूजर को सरप्राइस जरुर करती है। इसलिए स्पेसिफिकेशन एक दम समान होंगी यह कहना थोडा मुश्किल है।
64MP क्वैड कैमरा तो आपको यहाँ जरुर देखने को मिलेगा। Xiaomi और Realme दोनों में ही Samsung GW1 64MP कैमरा सेसर को यूजर तक सबसे पहले पहुचाने की होड़ लगी है। यह खबर Realme XT के 13 सितम्बर इंडिया लांच को देखते हुए असरदार भी साबित होती है क्योकि यूजर को सोचना पड़ेगा की Realme ले या Redmi के लिए रुके।
Redmi Note 8 Pro vs Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Redmi Note 8 Pro | Redmi Note 8 |
डिस्प्ले | 6.53-इंच 2340×1080, 91.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो | 6.3-इंच 2340×1080, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 | एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 |
फ्रंट कैमरा | 20MP | 13MP |
रियर कैमरा | 64MP+ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस+ 2MP मैक्रोलेंस+ 2MP डेप्थ सेंसर | 48MP + 8MP (120-डिग्री उल्त्र-वाइड लेंस)+ 2MP मैक्रो लेंस+ 2MP डेप्थ कैमरा |
प्रोसेसर | MediaTek Helio G90T | स्नैपड्रैगन 665 |
रैम / स्टोरेज | 6GB/8GB+ 128GB | 4GB+64GB |
बैटरी | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर |